Fake Currency: सावधान! बाजार में दोगुने हुए 500 रुपए के नकली नोट, RBI की Report में हुआ खुलासा

Fake Currency: RBI की एनुअल रिपोर्ट 2021-22 में 500 और 2000 रुपए के नकली नोटों को लेकर बड़ी बात सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही नकली नोटों की संख्या में इजाफा देखा गया है. आइए जानते हैं क्या रहा बाकी करेंसी का हाल.
Fake Currency: सावधान! बाजार में दोगुने हुए 500 रुपए के नकली नोट, RBI की Report में हुआ खुलासा

Fake Currency: देश में नकली नोटों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हाल ही में RBI की तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं. वित्त वर्ष 2021-2022 (FY 2021-2022) के नकली नोटों पर एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि वित्त वर्ष 2021-22 में जाली नोटों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई. कुल नकली नोटों की संख्या में 101.9% रही. जहां 2000 रुपए के नोटों में 54% और 500 रुपए के नोटों में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है.

500 और 2000 के नोटों की संख्या रही ज्यादा


मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि इन जाली नोटों की संख्या में सबसे ज्यादा 500 और 2000 रुपए के नोट हैं. कुल जाली नोटों में इन दोनों की संख्या 87.1% है. पिछले साल की बात करें तो दोनों ही नोटों की हिस्सेदारी 85.7% रही. मार्च 2022 में 500 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी 34.9% है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

5 रुपए के सिक्के का हुआ सबसे ज्यादा उपयोग


अगर सिक्कों की बात करें तो 5 रुपए के सिक्के का उपयोग सबसे ज्यादा किया जा रहा है. वहीं 1 रुपए के सिक्के का उपयोग सबसे कम देखा गया है.

50 और 100 रुपए के नकली नोटों की संख्या घटी


आखिर साल से तुलना की जाए तो 10 रुपए के नकली नोटों की संख्या 16.4% और 20 रुपए के नकली नोटों की संख्या में 16.5% की बढ़ोत्तरी देखी गई. लेकिन दूसरी तरफ 50 रुपए के नकली नोट की संख्या में 28.7% की गिरावट और 100रुपए के जाली नोटों में 16.7% की कमी आई है. 200 रुपए के नकली नोट की बात करें तो इनमें भी 11.7% का इजाफा देखा गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6