&format=webp&quality=medium)
म्यूचुअल फंड के लिए इस बैंक ने शुरू की e-ATM सेवा, यहां चेक करें डिटेल्स
Mutual Fund e-ATM Service: ICICI बैंक ने म्यूचुअल फंड के लिए e-ATM सेवा शुरू कर दी है. e-ATM सेवा के जरिए आपका पैसा झट से अकाउंट में आ जाता है. अब आपको म्यूचुअल फंड के पैसे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि कस्टमर का जो भी अकाउंट म्यूचुअल फंड से लिंक रहेगा, उस खाते में 30 मिनट के अंदर पैसा जमा हो जाता है. सेल ऑर्डर का काम पूरा होता ही कस्टमर के खाते में 30 मिनट के अंदर पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं.
ICICIdirect की इस e-ATM सेवा के जरिए आपके खाते में म्यूचुअल फंड का पैसा चुटकी में आ जाएगा. म्यूचुअल फंड के रिडीम होने के बाद पैसा मिलने से उसे किसी दूसरे निवेश में इस्तेमाल किया जा सकता है.
बैंक की माने तो इस सुविधा के जरिए आपके खाते में 30 मिनट के अंदर म्यूचुअल फंड का पैसा आ जाएगा. हालांकि ये फंड हाउस और म्यूचुअल फंड के प्रकार जैसे कि इक्विटी, डेट और हाइब्रिड पर निर्भर करता है.
ICICIdirect का कहना है कि इस सुविधा के लिए अलग से कुछ शुल्क लिया जाएगा. यह शुल्क प्रति रिडेम्पशन पर निर्भर करेगा. 25000 रुपए तक के रिडेम्पशन पर 35 रुपए तक का शुल्क लगेगा. इतना ही नहीं अगर रिडेम्पेशन 1 लाख रुपए से ज्यादा है तो प्रति लाख 125 रुपए प्लस 0.2 फीसदी शुल्क लिया जाएगा.
ICICI Securities के मुताबिक, कोई भी भारतीय नागरिक जो इक्विटी, डेट और लिक्विड स्कीम में डीमैट यूनिट्स के जरिए निवेश करता हो, उसे इस सुविधा का लाभ मिलेगा. बता दें कि कुछ एसेट मैनेजमेंट कंपनियां लिक्विड फंड पर e-ATM की सुविधा दे रही हैं.
ICICIdirect का e-ATM भी बैंकों के एटीएम की तरह हैं, जहां से कोई भी ग्राहक 30 मिनट के भीतर अपना पैसा निकाल सकता है. जो ग्राहक डीमैट फॉर्म में अपने म्युचअल फंड में रखते हैं, वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.