Bank Holidays: जुलाई में कहां-कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays in july 2021: अगले महीने यानी जुलाई में अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं, तो एकबार बैंकों के हॉलिडे पर जरूर नजर डाल लें
(File Image)
(File Image)
Bank Holidays: अगले महीने यानी जुलाई में अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं, तो एकबार बैंकों के हॉलिडे पर जरूर नजर डाल लें. इससे बैंक ब्रांच से जुड़े जरूरी काम कराना आपके लिए आसान होगा. RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, जुलाई में 9 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी. इसके अलावा, 6 दिन बैंकों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते कामकाज नहीं होगा. इस तरह, कुल 15 दिन तक बैंकों का कामकाज नहीं होगा. आइए जानते हैं कहां, कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
जुलाई 2021 में बैंकों के छुट्टियां (July Bank holiday List)
TRENDING NOW
12 जुलाई- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा-भुवनेश्वर और इंफाल
13 जुलाई- भानू जयंती- गंगटोक
14 जुलाई- द्रुपका जयंती- गंगटोक
16 जुलाई- हरेला- देहरादून
17 जुलाई- यू टिरोट सिंग डे/खरची पूजा - अगरतला/शिलांग
19 जुलाई- गुरू रिंपोचे की थुंगकर शेचू- गंगटोक
20 जुलाई- बकरीद- जम्मू, कोच्चि , श्रीनगर और तिरुवनंचपुरम
21 जुलाई- बकरीद (ईद-उल-जुहा) – आइजोल, भुवनेश्वर, गंगटोक, कोच्चिऔर तिरुवनंतपुरम को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर बैंक बंद
31 जुलाई- केर पूजा- अगरतला
जुलाई में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश
4 जुलाई- रविवार
10 जुलाई- महीने का दूसरा शनिवार
11 जुलाई- रविवार
18 जुलाई- रविवार
24 जुलाई- महीने का चौथा शनिवार
25 जुलाई- रविवार
(सोर्स: RBI वेबसाइट)
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
12:56 PM IST