Maruti के साथ बिजनेस करने का बड़ा मौका, छोटे निवेश में हर महीने होगी मोटी कमाई

अगर आप भी बिजनेस करने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं छोटे निवेश में हर महीने मोटी कमाई हो तो यह खबर आपको खुश कर देगी. एक अच्छा और शानदार बिजनेस आपके के लिए है.
Maruti के साथ बिजनेस करने का बड़ा मौका, छोटे निवेश में हर महीने होगी मोटी कमाई

कंपनी 250 से ज्यादा नए डीलर बनाएगी. (फाइल फोटो)

अगर आप भी बिजनेस करने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं छोटे निवेश में हर महीने मोटी कमाई हो तो यह खबर आपको खुश कर देगी. एक अच्छा और शानदार बिजनेस आपके के लिए है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड इस साल अपने साथ कारोबारियों को जोड़ने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी ने इस वित्त वर्ष अपनी बिक्री नेटवर्क की योजना बनाई है. इसमें डीलरशिप भी शामिल है. कंपनी पूरे देश में नए डीलर बनाने की तैयार कर रही है. देशभर में मारुति के पास 2625 डीलर्स हैं. कंपनी 250 से ज्यादा नए डीलर बनाएगी. अब मारुति से डीलरशिप कैसे लेनी है. इसके लिए आवेदन कहां करना है.

कैसे करें डीलरशिप के लिए आवेदन
अगर आप मारुति के डीलर बनना चाहते हैं तो कंपनी से सीधे संपर्क करना होगा. इसके लिए आपको सबसे पहले मारुति सुजुकी की वेबसाइट www.marutisuzuki.com पा जाना होगा. इस पेज पर एक कॉलम कॉरपोरेट का दिया गया है, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको एक विकल्प बिजनेस अपॉर्च्युनिटी का मिलेगा. पेज खोलने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें goo.gl/TuRP3J

क्लिक करने पर आपके पास कुछ विकल्प आएंगे. इन विकल्पों में डीलर रिक्वायरमेंट का एक विकल्प होगा. डिलर रिक्वायरमेंट पर क्लिक करने पर आपके पास आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे पूरा भरकर सबमिट करना होगा. वैसे goo.gl/TuRP3J एड्रेस के जरिए सीधे डीलर रिक्वायरमेंट के विकल्प तक पहुंच सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
Start your Business with leader auto company Maruti Suzuki; Check here

ये जानकारियां देनी होगी जरूरी

  • पर्सनल डिटेल (नाम, डेट ऑफ बर्थ, जॉब)
  • कांटैक्ट नंबर
  • एड्रेस
  • मेलिंग एड्रेस
  • किस शहर में डीलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं.
  • जहां शोरूम खोलना है, वहां की फोटो
  • 3 साल की बैलेंसशीट
  • टैक्स रिटर्न की कॉपी
  • कंपनी के नाम से एक डिमांड ड्रॉफ्ट (वेबसाइट पर दी गई जानकारी के लिहाज से 1 लाख रुपए).
Start your Business with leader auto company Maruti Suzuki; Check here

अगर आपका नाम सेलेक्ट नहीं होता है तो आपके द्वारा भेजी गया डीडी आपको वापस मिल जाएगा. वहीं, अगर आपका नाम सेलेक्ट हो जाता है तो आपको कंपनी द्वारा एकमुश्‍त रकम कंपनी के पास डीडी के जरिए जमा करानी होती है.

मारुति तय करेगी आपकी डीलरशिप
आपको डीलरशिप मिलेगी या नहीं, यह मारुति का मैनेजमेंट तय करेगा. मसलन जहां शोरूम खुल रहा है, वहां बिक्री की कितनी संभावना है. कितना फायदा होगा यह देखने के बाद ही मारुति आपको डीलरशिप देगी.

RECOMMENDED

शुभम् शुक्ला

शुभम् शुक्ला

असिस्टेंट एडिटर/टीम लीड

शुभम् शुक्ला, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर (Assistant Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें करीब 16 स

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6