साल बदल गया है. नए साल में आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो ज़ी बिजनेस आपके लिए कई ऐसे कारोबार लेकर आया है, जिनमें आप अपनी पसंद का कोई काम चुनकर खुद का कारोबार शुरू कर सकते हैं और हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस कड़ी में सबसे पहले आपको लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइड डीटीडीसी एक्सप्रेस के बारे में बता रहे हैं. डीटीडीसी के साथ जुड़कर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसके लिए शुरुआत में महज 50 हजार रुपए खर्च करने होंगे.
1/8DTDC देश के 12,800 पिनकोड वाले स्थानों तक डाक और सामान पहुंचा रही है. कंपनी की वर्ष 2022 तक 18,500 पिनकोड वाले स्थानों तक अपनी सेवाओं के विस्तार की योजना है. मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी 300 से ज्यादा गांवों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने जा रहे हैं. ऐसे में आपके पास डीटीडीसी के साथ जुड़ने का मौका है.
2/8छोटे शहर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी तक संदेश और सामान पहुंचाने के लिए कुरियर, कार्गो जैसी सुविधाओं की अहमियत बढ़ गई है. ऐसे में एक्सपेंशन प्लान के तहत कंपनी और आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है. इसलिए शहर बड़ा हो या छोटा या फिर गांव में भी डीटीडीसी की फ्रेंचाइजी हासिल की जा सकती है.
3/8पूरे भारत में ए, बी, सी कटेगरी के शहरों में कहीं भी DTDC की फ्रेंचाइजी हासिल की जाती है. फ्रेंचाइजी के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. केवल सेटअप के लिए शुल्क लिया जाएगा.
4/8DTDC की फ्रेंचाइजी के सेटअप के लिए A कटेगरी शहर में 1.5 लाख रुपए का निवेश करना होगा. B कैटेगरी के शहर के लिए 1 लाख रुपए निवेश करने होंगे. C कटेगरी वाले शहर में डीटीडीसी के लिए 50 हजार रुपए निवेश करने होंगे.
5/8फ्रेंचाइजी के लिए चहल-पहल वाले स्थान को प्राथमिकता दी जाएगी. फ्रेंचाइजी खोलने के लिए ग्राउंड फ्लोर होना चाहिए. ए कटेगरी शहर में एक फ्रेंचाइजी पर कम से कम चार कर्मचारी होने चाहिए. बी कटेगरी शहर में एक फ्रेंचाइजी पर कम से कम तीन कर्मचारी होने चाहिए. सी कटेगरी शहर में एक फ्रेंचाइजी पर कम से कम दो कर्मचारी होने चाहिए.
6/8DTDC की फ्रेंचाइजी के लिए किए गए निवेश का डीटीडीसी 20 फीसदी रिटर्न देगी. कुल टर्नओवर का दस फीसदी रॉयल्टी फीस के रूप में फ्रेंचाइजी को देना होगा.
7/8सेटअप के लिए आपसे लिए गए पैसे का डीटीडीसी पांच फीसदी खर्च मार्केटिंग पर करेगी. कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी डीटीडीसी की ओर से दी जाएगी. इसके अलावा सॉफ्टवेयर, कर्मचारियों की ड्रेस, और इंटीरियर के लिए भी डीटीडीसी की ओर से मदद दी जाएगी.
8/8विभिन्न इलाकों में फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ईमेल से संपर्क कर सकते हैं. डीटीडीसी आपको रिप्लाई कर फोन से संपर्क करेगी. इसके बाद स्थानीय अधिकारी द्वारा फ्रेंचाइजी हासिल करने में मदद भी दी जाएगी. उत्तर भारत में फ्रेंचाइजी के लिए cm.north@dtdc.com, दक्षिण भारत के लिए cm.south@dtdc.com, पश्चिम भारत में cm.west@dtdc.com और पूर्व भारत में फ्रेंचाइजी के लिए cm.east@dtdc.com पर मेल करें.