खुशखबरी! इलेक्ट्रिक एसयूवी KONA की कीमत डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा घटी, अब इतने में मिलेगी

KONA: कोना 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ी है. यह कार यूं तो दो वर्जन यानी 39.2 kwh और 64 kwh बैटरी पैक में है. लेकिन भारत में इसका एक ही वर्जन यानी 39.2 kwh बैटरी पैक में उपलब्ध है.
खुशखबरी! इलेक्ट्रिक एसयूवी KONA की कीमत डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा घटी, अब इतने में मिलेगी

यह इलेक्ट्रिक कार महज 9.7 सेकेंड में 0 से 100 प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. हाल में भारत में HYUNDAI की पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी KONA की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. ह्युंडई ने यह कटौती सरकार की तरफ से इलेक्ट्रक व्हीकल्स पर लगने वाली जीएसटी की दर को घटाकर 5 प्रतिशत करने को देखते हुए की है. अब भारत की पहली फुल्ली इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना की कीमत 23,71,885 रुपये है. नई कीमत 1 अगस्त से लागू हो चुकी है. आपको बता दें, कंपनी ने इसे 25.30 लाख रुपये में पेश किया था.

आपको बता दें, कोना 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ी है. यह कार यूं तो दो वर्जन यानी 39.2 kwh और 64 kwh बैटरी पैक में है. लेकिन भारत में इसका एक ही वर्जन यानी 39.2 kwh बैटरी पैक में उपलब्ध है. इस एसयूवी को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 452 किलोमीटर तक सफर तय करती है. कोना फिलहाल देश के 11 शहरों में 15 डीलरशिप में उपलब्ध है.

यहां से खरीद सकते हैं KONA

बेंगलुरु

अद्वैत ह्युंडई

ट्राइडेंट ह्युंडई

हैदराबाद

कुन यूनाइटेड ह्युंडई

लक्ष्मी ह्युंडई

चेन्नईकुन ह्युंडई
मुंबई

साईं ऑटो ह्युंडई

मोदी ह्युंडई

कोचीनपॉपुलर हुंडई
नई दिल्ली

कोंसेप्ट ह्युंडई

सनराइज ह्युंडई

पुणेकोठारी ह्युंडई

गुरुग्राम

हिमगिरी ह्युंडई

कोलकातामुकेश ह्युंडई
लखनऊएसएएस ह्युंडई

सेफ्टी के लिहाज से कम नहीं है कोना
सेफ्टी के लिहाज से कंपनी ने कोना को दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च किया है. कार में 6-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइडलाइंस के साथ रीयर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मौजूद है.

kona

(HYUNDAI)

कार पर तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और बैटरी पर 8 साल/ 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिल रही है. इस कार में मौजूद 131 bhp की पावर है और यह 395 Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है. यह इलेक्ट्रिक कार महज 9.7 सेकेंड में 0 से 100 प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6