&format=webp&quality=medium)
Global NCAP 5-Star Rating Cars: देश में फेस्टिव सीजन आ चुका है और इस दिवाली आप अपने घर को सुरक्षा का वादा दे सकते हैं. इस दिवाली (Diwali 2023) आप अपनी फैमिली को ऐसी कार खरीदकर दे सकते हैं, जिसे Global NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. 5 स्टार रेटिंग का मतलब ये होता है कि ये कार चाइल्ड और एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए सबसे ज्यादा नंबर पाने वाली कार होती है. हाल ही में Tata Motors ने अपनी दमदार एसयूवी Tata Harrier और Tata Safari के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था. कंपनी ने लॉन्च के दौरान ही जानकारी दी थी कि Global NCAP से इन दोनों कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है. इसके अलावा भी कई भारतीय कार हैं, जिन्हें Global NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. अगर आपको भी दिवाली पर सुरक्षित कार खरीदनी है तो इन कार को अपनी Bucket List में रख सकते हैं.
टाटा मोटर्स ने हाल ही में टाटा हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया था. कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान जानकारी दी थी कि इन दोनों नई कार को Global NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. ये दोनों ही कार काफी ज्यादा सुरक्षित हैं और इन दोनों कार को Bharat NCAP में भी टेस्टिंग के लिए भेजा गया है.
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.48 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.29 लाख रुपए तक जाती है. इस कार को ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली है. इस कार में 1 और 1.5 लीटर का इंजन ऑप्शन मिलता है. ये कार भी सुरक्षा के लिहाज से बहुत बढ़िया है. Skoda Slavia कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.12 लाख रुपए है. सेफ्टी के मामले में भी ये कार 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है.
Volkswagen Taigun कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 20.01 लाख रुपए तक जाती है. इसके अलावा Skoda Kushaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.62 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.76 लाख रुपए तक जाती है. ये दोनों ही कार 5 स्टार रेटिंग के साथ आती हैं.
Hyundai की पहली कार नई वर्नो का ग्लोबल एनकैप में 5 स्टार रेटिंग मिली है. इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.90 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 17.38 लाख रुपए तक जाती है. इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है, यानी कि कार में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी जबरदस्त है.
महिंद्रा की नई वाली स्कॉर्पियो को ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.26 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 24.54 लाख रुपए तक जाती है. ये कार भी चाइल्ड और एडल्ट प्रोटेक्शन में बेहतरीन परफॉर्म करती है.