पाकिस्तान 70 साल से कश्मीर पर अपने नापाक इरादों की राजनीतिक रोटियां सेकता रहा है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने से बौखलाए पाकिस्तान ने दुनिया के तमाम देशों के दरवाजे खटखटाए लेकिन किसी ने घास नहीं डाली.
ट्रंप प्रशासन ने साफ किया है कि मध्यस्थता वाले शिगूफे का चैप्टर क्लोज हो चुका है तो रूस ने भी भारत का साथ दिया.