&format=webp&quality=medium)
'मिशन रानीगंज' से लेकर 'जवान' तक, मात्र 99 रुपए में देखें ये फिल्में, ऐसे बुक करें टिकट
शुक्रवार के दिन नई फिल्में के रिलीज की चर्चा होती है, लेकिन आज 13 अक्टूबर शुक्रवार के दिन नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) की चर्चा है. वो इसलिए क्योकि आज के लिए आपको तमाम फिल्में मात्र 99 रुपए में देखने को मिल जाएंगी. मूवी लवर्स BookMyShow, PayTM आदि के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं. ये सुविधा पूरे भारत में मिलेगी. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) के मुताबिक 4,000 से ज्यादा सिनेमा हॉल इस प्रोग्राम का हिस्सा होंगे, जिसमें पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम3के और डीलाइट समेत कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स शामिल हैं. ध्यान रहे कि 99 रुपए में मूवी टिकट की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग पर ही लागू है.
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज मिशन रानीगंज को आज आप 99 रुपए में देख सकते हैं. इसके अलावा दर्शक फुकरे 3, द वैक्सीन वॉर, जवान, चंद्रमुखी 3, दोनों, थैक्यू फॉर कमिंग और द एक्सॉर्सिस्ट समेत कई फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं.
दरअसल कोरोना महामारी ने थिएटर्स की दुनिया को बुरी तरह तोड़ दिया था. कोविड के दौरान सिनेमा घर लगभग डेढ़ साल तक बंद रहे थे. इस बीच सिनेमाघरों को खूब घाटा हुआ. कोविड के बाद जब सिनेमाघरों को खोला गया, तब सिनेमाघर मालिकों ने राहत की सांस ली. लेकिन सिनेमाघर खुलने के बाद भी दर्शक बहुत कम संख्या में फिल्म देखने के लिए घर से निकल रहे थे.
ऐसे में दर्शकों को सिनेमा की ओर फिर से आकर्षित करने के लिए 23 सितंबर 2022 को पहली बार सिनेमा डे मनाया गया. इस दिन मल्टीप्लेक्सेज में 75 रुपए में फिल्म देखने का खास ऑफर दिया गया. इस कारण 23 सितंबर की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड बनाया. सिनेमा डे की अपार सफलता को देखते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया आज 13 अक्टूबर को इस साल एक बार फिर से नेशनल सिनेमा डे मना रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें