International Women's Day: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब लोगों के लिए मनोरंजन का नया ठीकाना बन चुके हैं. वक्त के साथ लोगों के लिए फिल्मों के नायक भी बदल चुके हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर महिला केंद्रित कंटेंट भी खूब बन रहे हैं और लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं. ऐसे में इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) को आप कुछ ऐसी ही वेब सीरीज़ को देख कर सेलिब्रेट कर सकते हैं, जहां महिला किरदारों ने बहुत ही मजबूती से अपना झंडा बुलंद किया है.
1/5शेफाली शाह, रसिका दुगल, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन जैसे शानदार कैरेक्टर से भरी इस वेब सीरीज़ गो पूरी दुनिया में पसंद किया गया है. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) का पहला सीजन 2012 के निर्भया गैंग रेप मामले पर आधारित है. दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन कुख्यात कच्छा-बनियान ग्रुप पर आधारित है.
2/5सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के करियर में आर्या (Aarya) सीरीज के बाद एक नया मोड़ आ गया है. पूर्व मिस यूनिवर्स के पावर-पैक परफॉरमेंस और इंटरेस्टिंग कहानी से सजी इस सीरीज़ को लोगों ने काफी पसंद किया. नीरजा फेम डायरेक्टर राम माधवानी इस सीरीज़ के डायरेक्टर हैं.
3/5सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, मानवी गगरू, वीजे बानी की सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' (Four More Shots Please!) आधुनिक और इंडिपेंडेंट महिलाओं की कहानी बताता है. आप इन किरदारों से सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन ये आपको महिलाओं को देखने का एक नया नजरिया दिया.
4/5माई (Mai) सीरीज को लोगों का मिक्स रिस्पॉन्स मिला था. साक्षी तंवर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर खुद को एक भरोसेमंद स्टार्स के रूप में साबित किया है. सीरीज में दिखाया गया है कि एक मां अपने बच्चों के लिए किस हद तक जा सकती है.
5/5नीना गुप्ता (Neena Gupta) और मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) के रियल लाइफ पर आधारित ये सीरीज़ जिंदगी को लेकर उनके नज़रिए को दिखाता है. इस रियलटी सीरीज़ में मां-बेटी के ये जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई.