Midcap Stocks to BUY: घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते जबरदस्त उतार-चढ़ाव रहा. बाजार पहले तो एक दायरे में कारोबार कर रहे थे, लेकिन उसके बाद शुक्रवार को बड़ी वॉलेटिलिटी दिखी. बाजार ने बड़ा डिप लेकर तेजी से रिकवरी भी कर ली. यानी कि बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है. प्रॉफिट बुकिंग के साथ बाजार में खरीदारी भी आ रही है. ऐसे में मिडकैप शेयरों में खरीदारी का अच्छा मौका बन रहा है. खासकर, टेक्निकल चार्ट पर ब्रेकआउट दिखाने वाले स्टॉक्स कमाई कराने को तैयार हैं.