Box Office Report: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) और कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' (Vikram) ने भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' पांच हफ्ते बाद भी दर्शकों को थिएटर तक लाने का काम कर रही है. हालांकि, ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
1/5'जुग जुग जियो' ने वीकेंड पर 36.93 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि फिल्म ने शुक्रवार को 9.28 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 12.55 करोड़ और रविवार को 15.10 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने तीन दिन में 36.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
2/5ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि विक्रम का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 409 करोड़ के करीब पहुंच गया है. वहीं चौथे सप्ताह फिल्म की कमाई 13.50 करोड़ रही. फिल्म को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं. विक्रम की सफलता के बाद मेकर्स जल्द ही इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर सकते हैं. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
3/5भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन की सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है. रिलीज के पांच हफ्ते पूरे होने के बाद भारतीय दर्शकों के बीच फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 180 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
4/5रिलीज के तीसरे वीकेंड एक्टर रक्षित शेट्टी की फिल्म ‘777 चार्ली’ ने 7.97 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इससे पहले यह फिल्म पहले हफ्ते में 38.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 25.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म की कुल कमाई 72.47 करोड़ रुपये हो चुकी है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
5/5लंबे समय बाद वापसी करने वाली शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही. अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dassani), शिर्ले सेतिया (Shirley Setia) , सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और समीर सोनी (Samir Soni) जैसे कलाकर इस फिल्म को बचा नहीं सके. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)