SRK Birthday: किंग खान के फैन्‍स के लिए तोहफा, जन्‍मदिन पर रिलीज हुआ फिल्‍म Dunki का टीजर...आप भी देखें

Dunki Film Teaser Out: किंग खान के जन्‍मदिन पर SRK के फैन्‍स को बड़ा तोहफा मिला है. शाहरुख की आने वाली फिल्‍म डंकी का टीजर (Dunki Film Teaser) रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
SRK Birthday: किंग खान के फैन्‍स के लिए तोहफा, जन्‍मदिन पर रिलीज हुआ फिल्‍म Dunki का टीजर...आप भी देखें

Dunki Film Teaser Release Today: आज शाहरुख खान का 58वां जन्‍मदिन (58th Birthday of Shahrukh Khan) है. इस मौके पर SRK के फैन्‍स को बड़ा तोहफा मिला है. किंग खान के जन्‍मदिन पर शाहरुख की आने वाली फिल्‍म डंकी का टीजर (Dunki Film Teaser) रिलीज हो गया है. इस साल पठान और जवान जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में देने के बाद SRK के फैन्‍स को इस फिल्‍म का काफी समय से इंतजार है. हालांकि फिल्‍म के लिए अभी लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा. डंकी फिल्‍म दिसंबर में रिलीज होगी. इस सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं.

फिल्‍म में कॉमिडी, इमोशंस और रोमांस सभी का तड़का

Add Zee Business as a Preferred Source

डंकी फिल्‍म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्‍म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्‍नू, विक्‍की कौशल भी नजर आएंगे. बता दें कि डंकी सामाजिक मुद्दे और समाज की कुरीतियों व मान्यताओं को चुनौती देने वाली फिल्म है. इसमें डंकी एक कोडवर्ड है जिसे 'डंकी फ्लाइट' शब्द से लिया गया है. 'डंकी फ्लाइट' दो देशों के बीच बॉर्डर का अवैध रास्ता है यानी अगर कानूनी तरीके से मनचाहे देशों में एंट्री नहीं मिल सके, तब गैर-कानूनी तरीके से उस देश में पहुंचने के रास्‍ते को Donkey Flight कहा जाता है. फिल्‍म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि इसमें कॉमिडी, इमोशंस और रोमांस सभी का तड़का देखने को मिलेगा.

इस साल शाहरुख ने दीं दो ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में

बता दें कि इस साल शाहरुख खान की जवान और पठान दोनों ही फिल्में भारत की टॉप-3 हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों में शामिल हैं. जवान दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्‍म है. इस फिल्‍म ने सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड भी बनाया है. वहीं SRK की पठान तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्‍म है. ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ कमाने वाली ये साल की पहली फिल्‍म है. इस फिल्‍म ने दो दिन में 200 करोड़ और 3 दिनों में 300 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. ऐसे में लोगों को डंकी फिल्‍म से भी काफी उम्‍मीदें हैं. अगर डंकी भी हिट होती है, तो शाहरुख खान साल 2023 में 3 मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्‍में देने वाले अकेले स्टार होंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6