Nirmala Sitharaman Saree : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) इस साल सातवां बजट पेश करने जा रही हैं. इससे पहले वो 5 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं. बजट वाले दिन अक्सर वित्त मंत्री की साड़ियां चर्चा का विषय बनती हैं. Budget Day 2019 से अब तक ज्यादातर वित्त मंत्री साड़ियों के मामले में हैंडलूम को बढ़ावा देती हुई नजर आती हैं. उन्होंने संसद में स्थानीय कारीगरों के सुंदर, Intricate Works को पहनकर उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व्हाइट और पर्पल कलर के कॉम्बिनेशन में साड़ी पहनी नजर आईं .
1/7साल 2019 में निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया था. उस समय वे डार्क पिंक शेड की मंगलगिरि साड़ी पहने थीं और इस साड़ी पर भी गोल्डन बॉर्डर बना हुआ था. इसी साल में सीतारमण ने लेदर बैग की जगह बहीखाते का इस्तेमाल किया था.
2/7साल 2020 में वित्त मंत्री की साड़ी काफी चर्चा में रही. उन्होंने पीले रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी. इसके किनारे पर गोल्डन बॉर्डर था. उस साल 29 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई गई थी. बसंत पंचमी के दो दिन बाद जब वित्त मंत्री ने पीले रंग की साड़ी में बजट पेश किया तो उनका ये लुक काफी चर्चा में आ गया.
3/7साल 2021 में निर्मला सीतारमण ने बंगाल की प्रसिद्ध पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी. ये साड़ी ऑफ व्हाइट रंग की थी और इसका लाल प्रिंटेड बॉर्डर था. बंगाल की लाल पाड़ की साड़ी एक खास साड़ी होती है. आमतौर पर ये साड़ी सफेद या ऑफ व्हाइट होती है जिस पर चौड़ा लाल बॉर्डर उसे अलग ही खूबसूरती प्रदान करता है. कई बार प्रिटेंड बॉर्डर इसे नया लुक देते हैं.
4/7साल 2022 का बजट पेश करते समय उन्होंने कॉफी कलर की साड़ी पहनी थी जिस पर गोल्डन लाइनें बनी हुई थी. इस साड़ी को बोमकाई या सोनपुरी साड़ी के नाम से भी जाना जाता है. ये हैंडलूम सिल्क की साड़ी थी जिसका डार्क मरून कलर का पल्ला और ब्लाउज था. इस साड़ी के साथ उन्होंने बहुत ही डीसेंट लुक लिया था.
5/7साल 2023 में वित्त मंत्री ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर पारंपरिक तरीके से कसूती का काम किया गया था. पारंपरिक रूप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती को जीआई (GI Tag) भी मिल चुका है.
6/7साल 2024 की बात करें तो 1 फरवरी 2024 में वित्त मंत्री ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था. इस दौरान वो नीले रंग की हैंडलूम साड़ी में नजर आयीं थीं.
7/7आज पूर्ण बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने व्हाइट और पर्पल साड़ी पहनी है. सफेद रंग की इस साड़ी में पर्पल कलर का बॉर्डर है, जिस पर गोल्डन डिजाइन बना है.