Monsoon आते ही वायरल, डेंगू, मलेरिया, स्किन प्रॉब्लम्स जैसी तमाम बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है. इम्यून सिस्टम हमारे शरीर का सुरक्षा कवच होता है, जो तमाम तरह के वायरस और बैक्टीरिया से लड़कर शरीर की बीमारियों से हिफाजत करता है. बारिश में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है. ऐसे में Immune System को मजबूत करना बहुत जरूरी है. यहां जानिए वो 5 आदतें जो आपकी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करेंगीं.
1/5इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का सबसे पहला तरीका है पानी. खूब सारा पानी पीते रहें ताकि आपके शरीर के विषैले तत्व पानी के जरिए बाहर निकलते रहें और आंतों की ठीक से सफाई होती रहे. कम से कम 4 से 5 लीटर पानी रोज पीएं.
2/5ऐसा खाना खाएं जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए. जब खाना डाइजेस्ट होता है, तभी वो एनर्जी के रूप में हमारे शरीर को ताकत देता है और इम्युनिटी मजबूत करता है. इसलिए हल्का, पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें. लौकी, तोरई, टिंडा आदि पानीदार सब्जियां खाएं. गरिष्ठ और मसालेदार खाना अवॉयड करें.
3/5कोशिश करें कि इस मौसम में गर्म और ताजा खाना खाएं. अगर तुरंत नहीं खा पा रहे हैं तो खाना बनने के एक से डेढ़ घंटे के अंदर इसे खा लें. खाना बनाने के बाद ढंक कर रखें.
4/5रोजाना थोड़ा बहुत व्यायाम जरूर करें, ताकि आपके शरीर से पसीना निकलता रहे. इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी. इसके अलावा थोड़ा प्राणायाम जरूर करें, ताकि आप जुकाम वगैरह से बचे रहें और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से होता रहे.
5/5इस मौसम में तुलसी के पत्तों का सेवन जरूर करें. तुलसी को पानी में उबालकर उस पानी में थोड़ी काली मिर्च और लॉन्ग डालकर पीएं. इसके अलावा गिलोय का काढ़ा पीएं. इससे आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी होगी.