WhatsApp Update: अब जब मन चाहे तब डिलीट करें मैसेज, जल्द खत्म होगी 'डिलीट फॉर एवरीवन' की टाइम लिमिट

WhatsApp Feature Update: नए अपडेट के बाद आप सेंड किए गए किसी भी मैसेज को किसी भी समय डिलीट (Delete for everyone) कर पाएंगे. बता दें कि अभी इस फीचर की टाइम लिमिट 68 मिनट है.
WhatsApp Update: अब जब मन चाहे तब डिलीट करें मैसेज, जल्द खत्म होगी 'डिलीट फॉर एवरीवन' की टाइम लिमिट

WhatsApp Feature Update: फेसबुक की स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए अपडेट करता रहता है. इसी सिलसिले में वॉट्सऐप अपने डिलीट फॉर एवरीवन फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नए अपडेट के बाद आप सेंड किए गए किसी भी मैसेज को किसी भी समय डिलीट (Delete for everyone) कर पाएंगे. बता दें कि अभी इस फीचर की टाइम लिमिट 68 मिनट है.

2017 में हुआ था ये फीचर लॉन्च

बता दें कि कंपनी ने इस फीचर को साल 2017 में लॉन्च किया था. इसके बाद इस फीचर में कई बार अपडेट किया गया. इस फीचर की टाइम लिमिट को लेकर यूजर्स ने कई बार मांग की, जिसे वॉट्सऐप ने पूरा भी किया. बता दें कि इस फीचर के तहत यूजर्स को दो ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें एक डिलीट फॉर मी और दूसरा डिलीट फॉर एवरीवन है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वॉट्सऐप के अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि वॉट्सऐप जल्द डिलीट फॉर एवरीवन की मौजूदा टाइम लिमिट को खत्म कर देगी. WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नए अपडेट के बाद 3 महीने पुराने मैसेज को भी डिलीट किया जा सकता है.

मौजूदा टाइम लिमिट कितनी है?

मौजूदा समय में अगर आपको वॉट्सऐप पर सेंड किया हुआ मैसेज डिलीट करना है तो उसके लिए आपको 68 मिनट का ही समय मिलता है. इसके बाद आप अपना सेंड किया हुआ मैसेज कभी डिलीट नहीं कर सकते. 2017 में इस फीचर के लॉन्च होने के बाद इसकी टाइम लिमिट बढ़ाई गई थी. शुरू में इस फीचर के तहत किसी यूजर को सिर्फ 8 मिनट का ही समय मिलता था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6