WhatsApp ने Ban किए 30 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स, फटाफट करें चेक कहीं आपका तो नहीं?

WhatsApp ban 30 lakh indian account: वॉट्सऐप ने 30 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स को बैन कर दिया है. क्योंकि प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल एवरेज पर कुछ यूजर्स गलत तरीके से अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे.
WhatsApp ने Ban किए 30 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स, फटाफट करें चेक कहीं आपका तो नहीं?

WhatsApp ban 30 lakh indian account: WhatsApp ने अपनी दूसरी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर दी है. कंपनी ने 16 जून से 31 जुलाई 2021 के बीच 30 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स बैन कर दिए है. नए IT नियमों को फॉलो करते हुए कंपनी ने अपनी दूसरी रिपोर्ट पेश की है. एक स्टडी के मुताबिक WhatsApp ने 3,027,000 से ज्यादा इंडियन अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है. दरअसल एक इंडियन अकाउंट की पहचान +91 फोन नंबर से की जाती है.

WhatsApp ने बताया कि 95% से ज्यादा बैन ऑटोमेटेड या बल्क मैसेजिंग (Spam) के गलत इस्तेमाल करने की वजह से हैं. दरअसल ये कदम WhatsApp की तरफ से इसलिए उठाया गया क्योंकि प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल एवरेज पर गलत तरीके से अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले 8 मिलियन अकाउंट है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

WhatsApp ने इन अकाउंट्स सपोर्ट को किया बैन

बता दें 16 जून से 31 जुलाई के बीच WhatsApp को अकाउंट सपोर्ट (137), बैन अपील (316), अन्य सपोर्ट (45), प्रोडक्ट सपोर्ट (64) और सेफ्टी (32) में 594 यूजर रिपोर्ट मिली हैं. (WhatsApp Account Ban) इस टाइम पीरियड में वॉट्सऐप में 74 अकाउंट्स पर कार्रवाई की है. WhatsApp ने साझा किया है अकाउंट्स एक्शन केवल उन रिपोर्ट्स को दिखाया है, जहां उसने कम्पलीट रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की हो. कार्रवाई करने के मतलब केवल ये होता है कि या तो किसी अकाउंट पर Ban या पहले से ही मिले शिकायत वाले अकाउंट्स को बैन करना दिखाता है.

अकाउंट्स पर 'कार्रवाई' के कई ऑप्शंस हैं शामिल

इसके अलावा रिपोर्ट में कई कारणों से अकाउंट्स पर 'कार्रवाई' किए गए ऑप्शंस शामिल हैं. (WhatsApp Banned 30 lakhs accounts) इसमें यूजर्स को अपने अकाउंट तक पहुंचने या कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए हैल्प की जरूरत है. दरअसल WhatsApp यूजर्स ने Ban हुए अकाउंट की बहाली का अनुरोध किया है और रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया गया है. लेकिन तभी जब रिपोर्ट किए गए अकाउंट देश के कानूनों या फिर WhatsApp की टर्म्स ऑफ सर्विस (Terms of Services) का उल्लंघन नहीं करता है.

WhatsApp के एक प्रवक्ता ने कहा कि, 'पिछले कुछ सालों में, प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, डेटा साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स और प्रक्रियाओं में लगातार इन्वेस्ट किया है. आईटी नियम 2021 (IT New Rules 2021) के मुताबिक, हमने 46 दिनों के टाइम पीरियड- 16 जून से 31 जुलाई के लिए अपनी दूसरी मासिक रिपोर्ट (WhatsApp Complaince Report) पेश की है.' वहीं वॉट्सऐप ने बताया कि इससे पहले एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड (End-to-end encryption) होने की वजह से किसी की मैसेज के कंटेंट की विजिबिवियी नहीं हो पा रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6