&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
WhatsApp new feature: चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने कस्टमर्स के लिए एक ऐसा अपडेट लेकर आ रहा है, जिसका उनको न जानें कबसे इंतजार था. iOS पर बीटा टेस्टिंग के बाद अब WhatsApp अपने एंड्रॉइड बीटा पर यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने से रोकता है. मेटा (Meta) के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने हाल ही में तीन नई प्राइवेसी फीचर को लाने की घोषण की, जिससे यूजर्स को अपनी चैटिंग पर अधिक कंट्रोल और मैसेज भेजते समय अधिक प्रोटेक्शन मिलेगी.
WhatsApp पर स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर उन फीचर्स में से एक है, जो iOS के लिए बेटा पर डेवलपमेंट के लिए है. इस फीचर में यूजर्स व्यू वंस (View Once) के तहत भेजे गए इमेज का स्क्रीनशॉट लेना संभव नहीं है.
बता दें कि जब किसी यूजर को व्यू वंस फोटो और वीडियो को देखने के बाद स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करता है, तो स्क्रीनशॉट ऑटोमैटिक रूप से रूक जाता है. हालांकि मैसेज भेजने वाले को इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं जाता है. हालांकि अगर कोई चाहे तो दूसरे कैमरे से इसकी फोटो ले सकता है.
हाल ही में वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए एक आरायमदायक फीचर लॉन्च किया. व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप (WhatsApp Desktop app) यूजर्स के लिए नेटिव ऐप लॉन्च की है. अगर उनके पास आस-पास फोन नहीं है, तो उन्हें बार-बार अपने डेस्कटॉप पर WhatsApp को लिंक नहीं करना पड़ेगा. (Windows native app) यूजर्स नए अपडेट के तहत चैट के साथ-साथ कॉल्स भी अटैंड कर सकेंगे.