&format=webp&quality=medium)
प्रीपेड सिम को पोस्टपेड में बदलने के लिए नहीं करानी होगी बार-बार KYC
Prepaid SIM to Postpais SIM: हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए. इन घोषणाओं में एक राहत की बात यूजर्स के लिए भी सामने आई. अब अगर नया मोबाइल कनेक्शन लेंगे या अपने सिम को प्रीपेड से पोस्टपेड में या पोस्टपेड में प्रीपेड से बदलेंगे तो आपको बार-बार KYC नहीं करानी पड़ेगी. इसके लिए ग्राहकों को अब फिजिकल फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी.
बता दें कि अब ये काम इंटरनेट के माध्यम से किया जाएगा. अब टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को ये सुविधा ऑनलाइन मुहैया कराएंगी. अब अगर आप नया मोबाइल नंबर लेंगे तो KYC की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी. यानी KYC के लिए आपको अब कोई कागज नहीं जमा करने पड़ेंगे.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के कुछ नियमों में बदलाव किया था. नए नियमों के मुताबिक, अब आप सिम देने वाली कंपनी के ऐप के जरिए सेल्फ KYC करा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको मात्र 1 रुपए खर्च करना होगा.
बता दें कि पहले के मौजूद नियमों के मुताबिक, किसी ग्राहक को पहले पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड सिम कराने में हर बार फिजिकल KYC करानी होती थी. लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक, आप सिर्फ 1 रुपए में सेल्फ केवाईसी कर सकते हैं.
बता दें कि केवाईसी के लिए ग्राहकों से कुछ डॉक्यूमेंट लिए जाते हैं. सेल्फ केवाईसी में ये डॉक्यूमेंट आप एप्लीकेशन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के तहत खुद अपलोड कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले आपको डॉक्यूमेंट वहां जमा करने होते थे, जहां से आप सिम ले रहे हैं.
सबसे पहले अपनी सिम प्रोवाइडर कंपनी की ऐप फोन में डाउनलोड करिए. अब अपना मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और अल्टर्नेट नंबर भी दें. अब मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें. लॉगिन करने के बाद सेल्फ KYC का ऑप्शन चुनें और सभी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप भर दें.