&format=webp&quality=medium)
Independence Day 2022 Wishes: देश आजादी का जश्न मना रहा है और इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास है क्योंकि इस साल देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो अलग-अलग संदेशों या फोटो और ग्राफिक्स का इस्तेमाल करके दे सकते हैं. आजादी का जश्न अलग-अलग तरह से मनाया जाता है, कहीं लड्डू बांटकर, कहीं पतंग उड़ाकर तो कहीं मार्च निकालकर आजादी का जश्न (Independence Day Celebration) मनाया जा रहा है. लेकिन आप चाहे तो घर बैठे भी आजादी की बधाई अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दे सकते हैं.
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है.
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है.
ना हिंदू हैं, ना मुस्लिम, हम तो हैं भारतवासी
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी
ना पूछो जमाने को
क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है
कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है