&format=webp&quality=medium)
Google Drive Search Chips feature: Google Drive में कंपनी ने ग्राहकों की परेशानियों का हल निकाल लिया है. अब यूजर्स को Gmail की तरह गूगल ड्राइव (Google Drive) पर डॉक्यूमेंट्स को सर्च करने में आसानी होगी. कंपनी के इस फीचर को सर्च चिप्स (Search Chips) कहा जाता है. इसे सितंबर महिने में Gmail यूजर्स के लिए जोड़ा गया है. यूजर्स इस फीचर के इस्तेमाल से Google Drive पर तेजी से अपनी जरूरी फाइल्स को ढूंढ़ सकते हैं. Google Drive का ये नया फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में मिलेगा.
गूगल ने अपने इस फीचर की अनाउंसंमेंट एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए की है. नए अपडेट के साथ यूजर Google Drive में क्वेरी को एंटर कर सकेंगे. यूजर को इसके बाद एक रो बटन मिलेगा, जिसमें सर्च की गई फाइल्स के रिजल्ट मिलेंगे. इस इंटरैक्टिव फिल्टर का इस्तेमाल आइटम को क्यूरेट करने के लिए किया जा सकता है. जैसे ही यूजर Google Drive में कुछ भी सर्च करेंगे, उनको टर्म के आधार पर जानकारियां मिलेंगी. यूजर अपने सर्च को सॉर्ट भी कर सकेंगे. इसके लिए यूजर फाइल टाइप, लोग, लोकेशन, लास्ट मोडिफाइड डेट, टास्क, फाइल टाइटल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही, यूजर कंटेंट को सॉर्ट करने के लिए एक साथ कई फिल्टर टर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Google Drive का ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है. यूजर इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए गूगल फोरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फीचर Google Workplace यूजर को सबसे पहले मिलेगा. साथ ही, G-Suite बेसिक और बिजनेस यूजर्स को भी यह फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा.
बता दें, दो महीने पहले Android यूजर्स के लिए Gmail ऐप के लिए सर्च फिल्टर को रोल आउट किया गया है. जिसका इस्तेमाल करके यूजर किसी भी जरूरी ई-मेल को आसानी से सर्च कर सकेंगे. इस फिल्टर को एक नियत टाइमफ्रेम के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फीचर के जरिए यूजर अपने फोन के Gmail ऐप में कई तरह के सर्च टर्म जैसे कि कॉन्टैक्ट, लेबल और मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं.