WhatsApp Community Announcement ग्रुप में मिलेगा मैसेज रिएक्शन फीचर, इस तरह से कर पाएंगे रिएक्ट

WhatsApp Community Announcement: WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए एक इन-ऐप बैनर जारी किया है. इस बैनर के जरिए यूजर्स को जानकारी दी जाएगी कि वॉट्सऐप अपडेट के बाद आप चैट में रिएक्शन दे पाएंगे और देख पाएंगे.
WhatsApp Community Announcement ग्रुप में मिलेगा मैसेज रिएक्शन फीचर, इस तरह से कर पाएंगे रिएक्ट

WhatsApp Community Announcement: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) इन दिनों नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है. फिलहाल जिस फीचर पर कंपनी काम कर रही है, वो भी यूजर्स के बड़े काम का है. इस फीचर की हेल्प से यूजर्स Community Announcement ग्रुप्स में मैसेज का रिएक्शन दे पाएंगे. हालांकि, यह फीचर फिलहाल iOS बीटा यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है. लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी गई है. बता दें, यह कम्युनिटी मैसेज रिएक्शन समान्य मैसेज पर दिए गए रिएक्शन के समान ही हो सकता है.

Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Community Announcement ग्रुप्स मैसेज रिएक्शन फीचर की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट की मानें, तो WhatsApp ने बीटा यूजर्स के लिए एक इन-ऐप बैनर जारी किया है. इस बैनर के जरिए यूजर्स को जानकारी दी जाएगी कि वॉट्सऐप अपडेट के बाद आप चैट में रिएक्शन दे पाएंगे और देख पाएंगे.
WhatsApp Community Announcement group message reaction feature check how to use

Wabetainfo रिपोर्ट

Add Zee Business as a Preferred Source

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp beta for iOS 23.2.0.75 में इस इन-ऐप बैनर की जानकारी मिली है. रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है. इसके लिए आपको अपना वॉट्सऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना पड़ेगा.

कम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप में मैसेज पर रिएक्शन देने वाला यह फीचर फिलहाल अंडर डेवलपमेंट स्टेज पर है. उम्मीद है कि भविष्य में आने वाले अपडेट्स के तहत इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा.

इन फीचर्स का भी है Whatsapp पर इंतजार

Whatsapp पर ‘Edit’ फीचर भी आने वाला है. पिछले ही दिनों जानकारी सामने आई थी कि जल्द ही वॉट्सऐप पर टाइपो-एरर के साथ गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिल जाएगी. साथ ही यूजर्स को बड़े Heart Emoji भी मिलेंगे. यह इमोजी 3 कलर में दस्तक देंगे और अभी यह टेस्टिंग फेज में हैं.

इसके अलावा, वॉट्सऐप स्टेटस में वॉइस नोट लगाने वाला भी फीचर काफी समय से खबरों में बना हुआ है. इस फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज की तरह अपने वॉइस नोट को वॉट्सऐप स्टेटस में लग सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6