&format=webp&quality=medium)
आधार नंबर के साथ नया मोबाइल नंबर लिंक कराना काफी आसान है. (फोटो: UIDAI)
आधार बहुत सी सुविधाओं के लिए जरूरी हो चुका है. कई सरकारी स्कीम का फायदा उठाने के लिए और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आपके पास आधार होना जरूरी है. साथ ही आधार आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए. क्योंकि, आधार से जुड़ी कोई भी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन अगर आप करते हैं तो उसके वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा. यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर ही आता है. इसलिए UIDAI की वेबसाइट पर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए.
बदल गया मोबाइल नंबर तो क्या करें...
अगर आप mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है. अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो आधार को वेलिडेट करने के लिए आने वाला ओटीपी नहीं आएगा. इस स्थिति में जरूरी है कि आप आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर बदल लें. आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकते हैं. आधार नंबर के साथ नया मोबाइल नंबर लिंक कराना काफी आसान है.
अगर आधार से लिंक आपका मोबाइल नंबर बंद हो गया, गुम हो गया या बदल गया है और आप दूसरा नंबर लिंक कराना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आधार पंजीकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
आधार में ऐसे करें नया फोन नंबर अपडेट