Tata Group के इस स्‍टॉक में मिल सकता है 83% का दमदार रिटर्न; ग्रोथ आउटलुक पर ब्रोकरेज बुलिश, झुनझुनवाला का भी है निवेश 

Tata Group Stock: बाजार के दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने भी टाटा कम्‍युनिकेशंस के शेयर में पैसा लगाया है. उनकी कंपनी में फिलहाल 1.1 फीसदी होल्डिंग है. 
Tata Group के इस स्‍टॉक में मिल सकता है 83% का दमदार रिटर्न; ग्रोथ आउटलुक पर ब्रोकरेज बुलिश, झुनझुनवाला का भी है निवेश 

Tata Communications में राकेश झुनझुनवाला की पत्‍नी रेखा झुनझुनवाला की 1.08 फीसदी होल्डिंग है. 

Tata Group Stock: यूएस फेड की ओर से ब्‍याज दरों में 75 बेसिस प्‍वाइंट बढ़ोतरी के एलान के बाद घरेलू बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. घरेलू शेयर बाजार 2 फीसदी से ज्‍यादा टूट गए. वहीं, उतार-चढ़ाव भरे इस बाजार में टाटा ग्रुप (Tata Group) का टेलिकॉम स्‍टॉक टाटा कम्‍युनिकेशंस (Tata Communications Limited) ग्‍लोबल और घरेलू ब्रोकरेज हाउसेस की रडार पर आया है. कंपनी की पिछले दिनों हुई एक एनॉलिस्‍ट मीट में मैनेजमेंट ग्रोथ आउटलुक पर काफी पॉजिटिव है. कंपनी मैनेजमेंट ने डबल डिजिट ग्रोथ का अनुमान रखा है लेकिन नियर टर्म में ऑर्डर टू रेवेन्‍यू साइकिल पर दबाव रहने की उम्‍मीद जताई है. बाजार के दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने भी टाटा कम्‍युनिकेशंस के शेयर में पैसा लगाया है. उनकी कंपनी में फिलहाल 1.1 फीसदी होल्डिंग है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Tata Communications: क्‍या है ब्रोकरेज की राय

Add Zee Business as a Preferred Source

ग्‍लोबल ब्रोकरेज CLSA ने टाटा कम्‍युनिकेशंस के शेयर पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि, टारगेट प्राइस 1440 रुपये से घटाकर 1070 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की लॉर्ज डील ऑर्डर बुक डबल डिजिट में उछला है. कंपनी का फोकस इंडिया एंटरप्राइस और क्‍लाउड अर्पाच्‍युनिटीज पर है. रेवेन्‍यू गाइडेंस को लेकर कंपनी ने स्‍पेसिफिक जानकारी नहीं दी है. मैनेजमेंट का मार्जिन गाइडेंस 23-25 फीसदी है.

घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने टाटा कम्‍युनिकेशंस पर Neutral की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने न्‍यू एज क्षमताओं और ग्रोथ अर्पाच्‍युरिटीज के बारे में हाल ही में एक एनॉलिस्‍ट मीट की. इसमें कंपनी मैनेजमेंट ने डबल डिजिट ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, मैनेजमेंट का मानना है कि मार्केट शेयर बढ़ने के बावजूद कोर कनेक्टिविटी सेगमेंट की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहनी चाहिए. क्‍योंकि, इंडस्‍ट्री की ग्रोथ ही धीमी है. इस सेगमेंट से कंपनी को 71 फीसदी रेवेन्‍यू मिलता है. कंपनी मैनेजमेंट को डिजिटल सेगमेंट से डबल डिजिट ग्रोथ की उम्‍मीद है. कुल रेवेन्‍यू में इस सेगमेंट की हिस्‍सेदारी करीब 21 फीसदी है. कंपनी की येाजना कैपेक्‍स 200 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर करने की है. ग्रोथ को बूस्‍ट देने के लिए कंपनी मार्जिन ग्रोथ को सीमित रख सकती है.

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्‍युरिटीज ने टाटा कम्‍युनिकेशंस पर BUY की रेटिंग दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1600 रुपये रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की रणनीति अब तेज और टिकाउ ग्रोथ की लेकर है. इंटरनेशनल मार्केट कंपनी के प्राइम फोकस में है, जहां ग्रोथ के अवसर ज्‍यादा हैं. वित्‍त वर्ष 2022 में डेटा सर्विसेज की रेवेन्‍यू ग्रोथ निराशाजनक रही.


Tata Communications: 83% उछल सकता है शेयर

टाटा कम्‍युनिकेशंस के शेयर पर ICICI सिक्‍युरिटीज सबसे ज्‍यादा बुलिश है. ब्रोकरेज ने 1600 रुपये का टारगेट रखा है. 16 जून 2022 को शेयर का भाव 875 रुपये पर बंद हुआ. इस तरह करंट प्राइस से शेयर में आगे करीब 83 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है. टाटा ग्रुप का यह टेलिकॉम शेयर अपने 1 साल के रिकॉर्ड टॉप से करीब 45 फीसदी टूट चुका है. 17 जनवरी 2022 को शेयर ने 1591 रुपये का हाई बनाया था.

Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो का स्‍टॉक

टाटा कम्‍युनिकेशंस लिमिटेड शेयर बाजार के दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल है. कंपनी में उनकी पत्‍नी रेखा झुनझुनवाला का 1.08 फीसदी (30,75,687 इक्विटी शेयर) स्‍टेक बना हुआ है. राकेश झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में करीब 33 स्‍टॉक्‍स हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 33,753.9 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6