&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stock
Tata Group Stock to Buy: शेयर बाजारों में मंगलवार (30 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छा-खासा उछाल है. बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Tata Group की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) को शॉर्ट टर्म के लिए चुना है. ब्रोकरेज ने टाटा पावर को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक बनाया है.
शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई. निफ्टी 22,679 पर खुला. वहीं सेंसेक्स 74,700 के ऊपर खुला. इससे पहले, सोमवार को भारतीय बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. निफ्टी 223 अंक चढ़कर 22,643 और सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 74,671 अंक पर बंद हुआ.
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने Tata Power को 2-3 दिन के नजरिए से टेक्निकल पिक चुना है. टारगेट 470 रुपये रखा है. 29 अप्रैल 2024 को शेयर का भाव 448 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, करंट भाव से शेयर 5-6 फीसदी उछल सकता है. BSE पर इस शेयर का 52 वीक का हाई 454.35 और लो 199.35 है.
Tata Power के शेयर में मंगलवार को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ शेयर 52 वीक के नए हाई 454.35 पर पहुंच गया. स्टॉक ने एक साल में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. सालभर में यह शेयर करीब 125 फीसदी उछल चुका है. बीते 6 महीने में इस शेयर में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल है. इस साल अब तक शेयर 37 फीसदी से ज्यादा की तेजी है. पिछले 1 महीने में 15 फीसदी और 1 हफ्ते में 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)