&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stocks to BUY
Tata Group Stocks to BUY: शेयर बाजार इस समय दबाव से गुजर रहा है. ग्लोबल संकेत कमजोर हैं. शुक्रवार को सेंसेक्स में 1000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट वाले बाजार में मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेडर्स के लिए अगले 2-3 दिन के लिहाज से टाटा ग्रुप के होटल स्टॉक Indian Hotels को चुना है. यह शेयर 656 रुपए के स्तर पर है. बाजार खुलने पर सोमवार को ट्रेडर्स नजर बनाकर रख सकते हैं.
मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए अगले 2-3 दिन के लिहाज से 710 रुपए का टारगेट दिया है. 670 रुपए की रेंज में खरीद की सलाह आई थी. चार दिनों से लगातार इंडियन होटल्स के शेयर में तेजी थी, लेकिन शुक्रवार को यह 13 रुपए टूटकर 656 रुपए पर बंद हुआ. अगस्त के महीने में यह शेयर 647 रुपए पर बंद हुआ था. सितंबर के महीने में इस स्टॉक ने 673.50 रुपए का इंट्राडे हाई बनाया जो इसका नया रिकॉर्ड हाई है. पिछले 25 सालों में 14 बार इस स्टॉक ने सितंबर के महीने में पॉजिटिव रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न करीब 3% है.
होटल ताज इंडियन होटल्स का ही है. इसे वर्ल्ड का सबसे मजबूत होटल ब्रांड का तगमा मिला है. इसके नेटवर्क में 326 होटल्स हैं. इसमें 102 अंडर डेवलपमेंट है. ये 13 देशों में 130 लोकेशन्स पर हैं. यह होटल सेगमेंट की देश की सबसे बड़ी कंपनी है. ओवरऑल होटल स्पेस में स्ट्रक्चरल टेलविंड देखा जा रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)