Tata Group Stocks: सितंबर तिमाही के नतीजों का सिलसिला जारी है. नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेस ने टाटा ग्रुप के 5 दमदार स्टॉक्स पर इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी जारी की है. इनमें Indian Hotels, Tata Steel, Titan, Tata Motors और Trent शामिल हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने 60% अपसाइड टारगेट के साथ स्टॉक्स में BUY की सलाह दी है.
1/5Indian Hotels के नतीजे के बाद ब्रोकरेज हाउस Axis Securities ने BUY की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 800 रुपये दिया है. करंट प्राइस से शेयर में 16.28% का अपसाइड दिख सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, टाटा ग्रुप कंपनी के Q2 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. स्टैंडअलोन डोमेस्टिक बिजनेस सालाना आधार पर 15.9% बढ़ा है.
2/5Tata Steel पर Axis Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 175 रुपये दिया है. करंट प्राइस से शेयर में 16% का रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का प्रदर्शन अच्छा रहा. रेवेन्यू और EBITDA उम्मीद से बेहतर रहा. भारतीय ऑपरेशन मजबूत रहा जबकि यूरोपीय बाजार में गिरावट आई है. कम खर्चे से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई.
3/5टाटा ग्रुप कंपनी की Titan Company पर प्रभुदास लीलाधर ने खरीदारी की राय दी है. टारगेट प्राइस 3,670 रुपये रखा है. स्टॉप लॉस 2900 रुपये रखना है. करंट प्राइस से स्टॉक में 15% तक की तेजी आ सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, टाइटन का शेयर में 3870 जोन से अच्छा करेक्शन देखने को मिला है और 3130 के लो पर कंसोलिडेशन दिखा है. कस्टम ड्यूटी में कटौती की वजह से दूसरी तिमाही में टाइटन का मुनाफा 23 फीसदी घटा है.
4/5टाटा ग्रुप स्टॉक्स Trent पर Axis Securities ने BUY की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 7,450 रुपये दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक 15% तक का अपसाइड दिखा सकता है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट के बावजूद मजबूत दिखता है. दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर रेवेन्यू 39.6% बढ़कर 4,036 करोड़ रुपये रहा है. चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ट्रेंट की मजबूत नंबर देने की क्षमता है. स्टोर में विस्तार से फैशन फॉर्मेट में डबल डिजिट ग्रोथ है.
5/5टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) पर ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarier ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. टारगेट प्राइस 1,278 रुपये रखा है. करंट प्राइस से स्टॉक में 62% का अपसाइट दिख सकता है. सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा और आय दोनों में गिरावट दर्ज की गई. ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी छमाही में रिवाइवल देखने को मिल सकता है. (डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)