&format=webp&quality=medium)
Indian Hotels Share Price: टाटा ग्रुप के मल्टीबैगर होटल स्टॉक Indian Hotels में मंगलवार को बढ़िया तेजी दिखी. शेयर 3 प्रतिशत चढ़कर 52 हफ्तों के अपने हाई पर पहुंच गया. शेयर कल के क्लोजिंग भाव 737 के मुकाबले 760 रुपये के हाई पर गया. यहां से विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने आगे का टारगेट प्राइस भी बताया है. कंपनी के आउटलुक और ब्रोकरेज के टारगेट के बाद शेयर में अच्छी खरीदारी दिखी. Indian Hotels का स्टॉक पिछले ढाई सालों में तीन गुना भी हो गया है. Tata Group, Indian Hotels कंपनी के तहत Taj Hotels, Radisson Blu, Savoy Suites जैसे बड़े-बड़े होटेल चेन चलाता है.
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) का ग्रोथ प्लान और स्ट्रैटेजी मजबूत है, जिससे ब्रोकरेज यहां बुलिश है, कंपनी ने हाल ही में अपनी नई योजना “Accelerate 2030” लॉन्च की है, जो इसके पहले के लक्ष्य AHVAAN 2025 को समय से पहले पूरा कर लेने के बाद आई है.
मई 2022 में, इंडियन होटल्स ने AHVAAN 2025 योजना पेश की थी, जिसमें कंपनी ने कई बड़े लक्ष्य तय किए थे. जैसे कि होटल्स की संख्या 300 पर ले जाने की थी, वो अब 350 हो गई है. EBITDA मार्जिन 33% का लक्ष्य था और कंपनी FY24 में ही 32% तक मार्जिन ला चुकी है.
अब Indian Hotels की नई योजना Accelerate 2030 के तहत और बड़े टारगेट्स को पूरा करने पर है. कंपनी का लक्ष्य अपनी वार्षिक आय को दोगुना कर ₹15,000 करोड़ तक पहुंचाना है. होटल्स का पोर्टफोलियो 700 तक बढ़ाना है. 2030 तक IHCL के पोर्टफोलियो में कुल 700 होटल्स हो सकता है. साथ ही 20% का ROCE (Return on Capital Employed) हासिल करने का लक्ष्य है. IHCL नए ब्रांड्स और सेगमेंट लॉन्च करेगा, जिनमें रिमैजिन्ड बिज़नेस का कुल आय में 25% योगदान होगा. कंपनी Ginger और Qmin जैसे बिजनेस लॉन्च करेगी, इससे 30% की वार्षिक आय वृद्धि (CAGR) की ग्रोथ हो सकती है.
ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने IHCL पर भरोसा जताते हुए स्टॉक पर "BUY" की राय दी है और इसका लक्ष्य मूल्य ₹785 तय किया है. इन्होंने PAT (Profit After Tax) का अनुमान 4% बढ़ाया है. RevPAR (Revenue Per Available Room) ग्रोथ अनुमान 8% से बढ़ाकर 10% किया है. EBITDA ग्रोथ का अनुमान 2% बढ़ाया है. अगर स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल अब तक (YTD) इंडियन होटल्स के स्टॉक में 68% की तेजी देखी गई है. वहीं, मई 2022 में AHVAAN 2025 के लॉन्च के बाद से इसका स्टॉक 3 गुना बढ़ चुका है.