2-3 दिन में अच्‍छी कमाई कराएगा ये Pharma Stock, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक; देखें टारगेट 

Pharma Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Pharma Stock सन फार्मा (Sun Pharma) को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. बुधवार के कारोबारी सेशन में फार्मा शेयर हल्‍का दबाव रहा.
2-3 दिन में अच्‍छी कमाई कराएगा ये Pharma Stock, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक; देखें टारगेट 

Pharma Stocks to Buy

Pharma Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. आज (24 जनवरी) को कमजोर शुरुआत के बाद बाजार संभला और फिर हरे निशान में लौटा आया. बाजार में जारी रिकवरी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Pharma Stock सन फार्मा (Sun Pharma) को शॉर्ट टर्म के लिए टेक्निकल पिक बनाया है. बुधवार के कारोबारी सेशन में फार्मा शेयर हल्‍का दबाव रहा. पिछले एक साल में इस शेयर में 30 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी देखने को मिली हे.

Sun Pharma share target: 2-3 दिन में बनेगा मुनाफा

मोतीलाल ओसवाल ने सन फार्मा (Sun Pharma) को 2-3 दिन के लिए टेक्निकल पिक्‍स में शामिल किया है. टारगेट 1440 रुपये रखा है. 23 जनवरी 2024 को शेयर का भाव 1378 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह शेयर में 4.5 फीसदी अपसाइड देखने को मिल सकता है. इंट्राडे में दोपहर के कारोबार तक फार्मा स्‍टॉक ने 1,386.90 रुपये का हाई और 1,360.35 का लो बनाया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Sun Pharma share Price History

सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर की परफॉर्मेंस बीते एक साल में अच्‍छी रही है. बीते एक साल में स्‍टॉक 32 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. जबकि बीते 6 महीने में Pharma Stock ने निवेशकों को करीब 25 फीसदी का जबरदस्‍त रिटर्न दिया है. इस स्‍टॉक का 52 वीक हाई 1,394.60 और लो 922.45 है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 3.30 लाख करोड़ रुपये रहा.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6