&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रहे. इस कड़ी में फार्मा सेक्टर की कंपनी सन फार्मा ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को अनुमान से ज्यादा मुनाफा हुआ है. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी को 2520 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जबकि अनुमान 2400 करोड़ रुपए का था. साथ ही स्टॉकहोल्डर्स के लिए 850 फीसदी के डिविडेंड को भी मंजूरी मिली है. अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते शेयर 4% उछल गया है.
BSE पर फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 8.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी निवेशकों को 850 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बोर्ड डिविडेंड के लिए 9 फरवरी, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. डिविडेंड की रकम 23 फरवरी, 2023 तक मिल जाएगी.
एक्सचेंज फाइलिंग में सन फार्मा ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंसो मुनाफा बढ़कर 2520 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2181 करोड़ रुपए था. आय में भी सालाना आधार पर ग्रोथ देखने को मिली. कंसो आय 11241 करोड़ रुपए से बढ़कर 12381 करोड़ रुपए हो गई है. कामकाजी मुनाफा भी अनुमान से बेहतर रहा. दिसंबर तिमाही में 3477 करोड़ रुपए रही.
बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कामकाजी मुनाफा 3004 करोड़ रुपए से बढ़कर 3477 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन 28.1 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 26.7 फीसदी थी. इस दौरान एकमुश्त घाटा 70 करोड़ रुपए रहा.