&format=webp&quality=medium)
Muhurat Trading 2022 Stocks: इस दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत 2079 की शुरुआत हो जाएगी. नए संवत 2079 के लिए एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव दिख रहे हैं. कई विश्लेषकों का अनुमान है कि संवत 2079 के अधिक उज्ज्वल और अधिक आशाजनक होने की उम्मीद है क्योंकि भारतीय इक्विटी बाजार अन्य ग्लोबल मार्केट की तुलना में अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेगा. ब्रोकिंग फर्म कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) ने पोर्टफोलियो के लिए 3 बेहतर फंडामेंटल वाले शेयर चुने हैं. मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बेहतर स्टॉक्स की तलाश है तो इन पर दांव खेल सकते हैं.
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च (रिटेल) के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक, संवत 2079 में सर्विस स्पेंडिंग का नॉर्मलाइजेशन, सप्लाई चेन इजिंग के साथ ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों जैसे कच्चा तेल (Crude Oil) में नरमी और सपोर्टिव फिक्सल पॉलिसी बाजारों को चलाएगा.
उन्होंने कहा, भारत में ओवरऑल इकोनॉमिक इंडिकेटर्स भी पॉजिटिव दिख रहे हैं और शहरी मांग भी मजबूती दिखाती रही है. ग्रामीण मांग में सुधार दिख रहा है.
Axis Bank
कोटक सिक्योरिटीज ने मुहूर्त पिक्स में प्राइवेट सेक्टर्स के लेंडर्स एक्सिस बैंक को चुना है. Axis Bank के दूसरी तिमाही (Q2FY23) के नतीजे दमदार रहे हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट 70 फीसदी उछला है. बैंक की नेट इंटरनेट इनकम (NII) भी 31 फीसदी बढ़ी है. 17 अक्टूबर को ब्रोकरेज हाउस ने शेयर में 960 रुपये का टारगेट दिया था. 21 अक्टूबर को शेयर 900.5 रुपये के भाव पर बंद हुआ. शेयर ने एक हफ्ते में 12.84%, एक साल में 11.45%, 3 वर्ष में 26.9% और 5 वर्षों में 95.61% रिटर्न दिए हैं.
Infosys
ब्रोकरेज हाउस ने दिवाली मुहूर्त पिक्स में देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को सेलेक्ट किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि ग्राहकों की डिजिटल जर्नी को आगे बढ़ाने में इंफोसिस सबसे आगे होगी. लीगेसी सर्विसेज में कम एक्सपोजर, सॉलिड डिजिटल साख, एकीकृत/जटिल ट्रांसफॉर्मेशन डील को स्ट्रक्चर करने और जीतने की क्षमता पॉजिटिव है, जो इंफोसिस को एक इंडस्ट्री-लीडिंग ग्रोथ की शक्ति प्रदान करेगी. ब्रोकरेज ने प्रति शेयर टारगेट 1750 रुपये का रखा है.
Mahindra & Mahindra
कोटक सिक्योरिटीज ने ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पर दांव लगाया है. सफल नए लॉन्च के कारण मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए कोटक को उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में ऑटोमोटिव सेगमेंट एक मजबूत प्रदर्शन देगा. कंपनी ब्रांड, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के तीन स्ट्रैटेजिक स्तंभों के जरिए भारत में ईवी (Electric Vehicle) क्रांति का नेतृत्व करने की उम्मीद है. आकर्षक मूल्यांकन और उचित विकास संभावनाएं हमारी 'BUY' रेटिंग को आगे बढ़ाती है. उसने शेयर का टारगेट प्राइस 1500 रुपये रखा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)