दमदार नतीजों के चलते PayTM में करें खरीदारी, अनिल सिंघवी हुए बुलिश, नोट कर लें टारगेट और स्टॉपलॉस

Stock Of The Day: मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि PayTM के शेयरों पर दमदार नतीजों का असर देखने को मिलेगा. क्योंकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहे.
दमदार नतीजों के चलते PayTM में करें खरीदारी, अनिल सिंघवी हुए बुलिश, नोट कर लें टारगेट और स्टॉपलॉस

Stock Of The Day: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार मे शनिवार को होने जा ही ट्रेडिंग में कमाई का भी मौका है. इसके लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने जबरदस्त स्टॉक पिक किया है. नतीजों के सीजन में अच्छे रिजल्ट्स वाले फोकस में हैं. अनिल सिंघवी ने खरीदारी के लिए पेटीएम का शेयर पिक किया है.

इंट्राडे के लिए खरीदें पेटीएम

अनिल सिंघवी ने कैश मार्केट में PayTM को खरीदने की राय दी है. शेयर को 755 रुपए के स्टॉपलॉस से खरीदें. शेयर ऊपर में 780 और 800 रुपए का लेवल टच कर सकता है. शेयर शुक्रवार को 773.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Add Zee Business as a Preferred Source

CLSA ने शेयर पर बढ़ाया टारगेट

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि PayTM के शेयरों पर दमदार नतीजों का असर देखने को मिलेगा. क्योंकि दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहे. Q3 में घाटा घटकर 222 करोड़ रुपए पर आ गया है. आय में 38 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है. शेयर पर CLSA ने भी टारगेट बढ़ाया है. ब्रोकरेज ने शेयर पर 960 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6