&format=webp&quality=medium)
PSU Bank Stocks to BUY: सितंबर तिमाही के रिजल्ट का सीजन चल रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र केनरा बैंक ने Q2 में दमदार नतीजे पेश किए हैं. रिजल्ट की बदौलत शेयर में जबरदस्त तेजी है और यह शेयर न्यू हाई पर पहुंच गया है. इस समय यह शेयर 380 रुपए (Canara Bank Share Price) के स्तर पर है. ब्रोकरेज भी PSU Bank के नतीजे से खुश है और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए खरीद की सलाह दी है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस PSU Bank के लिए 440 रुपए का टारगेट दिया है. गुरुवार क्लोजिंग के मुकाबले टारगेट प्राइस 20 फीसदी ज्यादा है. रिपोर्ट में कहा गया कि असेट क्वॉलिटी में आने वाले दिनों में और सुधार आएगा. Q2 प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा. FY25 को लेकर रिटर्न ऑन असेट्स (ROA) और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) के अनुमान को बढ़ाकर 1.1%/17.6% कर दिया गया है. ब्रोकरेज का नया टारगेट FY25 की कमाई के आधार पर एडजस्टेड बुक वैल्यु जो निकलती है उसका 0.9 टाइम्स है.
शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर करीब 7 फीसदी उछल गया और कारोबार के दौरान 388 रुपए के स्तर तक पहुंचा जो 52 वीक का नया हाई है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक का लो 268 रुपए है. अभी के भाव के आधार पर इस स्टॉक ने एक महीने में सवा दो फीसदी, तीन महीने में करीब 11 फीसदी, इस साल अब तक 15 फीसदी, एक साल में 15 फीसदी और तीन साल में करीब 330 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Q2 रिजल्ट की बात करें तो में बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10.30 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 7616 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट में 42.81 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 3606 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 19.76 फीसदी उछाल के साथ 8903 करोड़ रुपए रही.
बैंक की असेट क्वॉलिटी में भी सुधार आया है और NPA में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है. ग्रॉस NPA में सालाना आधार पर 161 बेसिस प्वाइंट्स की कमी दर्ज की गई और यह 4.76 फीसदी रहा. नेट NPA में 78 बेसिस प्वाइंट् की गिरावट आई और यह 1.41 फीसदी रहा.
रिटर्न रेशियो की बात करें तो रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROA 1.01 फीसदी रहा. एक साल पहले समान तिमाही में यह 0.71 फीसदी रहा था. रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE 22.51 फीसदी रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 17.37 फीसदी रहा था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)