Midcap Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार (5 सितंबर) निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर तेज उतार-चढ़ाव दिखा. बुधवार को ग्लोबल बाजारों को देखकर बाजार ने सुस्ती का रास्ता पकड़ा था, और आज भी बाजार में नरमी रही, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने अपनी बढ़त बनाए रखी. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बहार रही. Midcap100 आज 0.35% चढ़कर 59,430 पर बंद हुआ.
1/4अगर बाजार में मिडकैप स्टॉक्स से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया स्टॉक्स के ढेरों ऑप्शन हैं. शॉर्ट टर्म, पोजीशनल और लॉन्ग टर्म के लिए मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने के 3 बेहतरीन मिडकैप Picks
2/4पावर ट्रांसमिशन केबल्स बनाने वाली कंपनी KEI Industries के शेयर में खरीदारी करने की राय है. शेयर अभी 4463 रुपये के भाव पर चल रहा है. इसमें 1 से 3 महीने के लिहाज से 4771 के लक्ष्य के लिए निवेश करना है. फंडामेंटली देखें तो कंपनी हाउसिंग वायर्स के साथ हाई वोल्टेज केबल भी बनाती है. RoE 18% पर है. पहली तिमाही के नतीजों में कंपनी ने आय 16%, वॉल्यूम 18% और मुनाफे में 24% की ग्रोथ दिखाई थी. कंपनी का 125 करोड़ का कैपेक्स है. ऑर्डरबुक भी मजबूत है. मैनेजमेंट को रेवेन्यू में 16-71% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है. साथ ही नेटवर्क विस्तार करने की भी योजना है.
3/4ऑनलाइन ट्रैवल टूरिज्म बिजनेस में काम करने वाली कंपनी TBO Tek का स्टॉक खरीदने की सलाह है. कंपनी B2B बिजनेस मॉडल पर काम करती है. 100 से ज्यादा देशों में कंपनी मौजूद है. हाल ही में इसका आईपीओ लिस्ट हुआ है. शेयर अभी 1856 के लेवल पर चल रहा है. इसमें 6-9 महीने के लिए 2150 रुपये के टारगेट के लिए खरीद चल सकते हैं. पहली तिमाही में रेवेन्यू 21% और मुनाफा 30% बढ़ा था. कंपनी दुबई और ब्राजील में विस्तार कर रही है. हाल ही में सऊदी टूरिज्म के साथ MoU साइन किया है, जहां विस्तार का प्लान है.
4/4स्पेशलिटी केमिकल स्टॉक Galaxy Surfactants में खरीदारी की राय है. स्टॉक अभी 2897 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आपको इसे 9-12 महीने के लिए पैसा लगाना है और 3680 रुपये का लक्ष्य लेकर चलना है. कंपनी जो प्रॉडक्ट बनाती है, वो होमकेयर, पर्सनल केयर सेगमेंट में इस्तेमाल होता है. HUL, Dabur, P&G जैसी कई बड़ी FMCG इसकी क्लाइंट्स हैं. RoE 16% पर है. मार्जिन 180 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है. इस तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 8% पर रहा है. FY26 से लेकर अगले 2-3 सालों में 150-200 करोड़ का कैपेक्स अनुमानित है.