देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Kia India ने हाल ही में 2 प्रीमियम कार को लॉन्च किया था. कंपनी ने EV9 और Kia Carnival Limousine को इंडियन मार्केट में पेश किया था, जिसके बाद अब ताजा अपडेट ये है कि इनमें से एक कार को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. Kia Carnival Limousine को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कंपनी ने इस मॉडल की सैकड़ों यूनिट्स को बेच दिया है.
1/5कंपनी ने जानकारी दी है कि इस कार की अबतक 400 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. लॉन्च होने के 2 महीने में ही इस मॉडल के 400 यूनिट्स बिक गए हैं. कंपनी ने आगे बताया कि इस कार की अबतक 3350 यूनिट्स की बुकिंग्स आ चुकी हैं.
2/5कंपनी ने आगे जानकारी दी कि इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने से भी ज्यादा का हो गया है. ये कार सिंगल ट्रिम में इंडियन मार्केट में आती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 63.9 लाख रुपए है.
3/5ये कार ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन के साथ आती है और दोनों ही कार को बराबर का रिस्पॉन्स मिला है.
4/5Carnival MPV को पहले भारत में साल 2020 में लॉन्च किया था. अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाया गया है. कार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. साथ में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी है. ये इंजन 190 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 441 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है.
5/5इस कार में डुअल सनरूफ, पावर सेकंड रॉ-डोर, लेवल-2 ADAS, पावर टेलगेट, एडजेस्टेबल सेकंड रो सीट्स, 18 इंच के एलॉय व्हील्स, ऑल LED लाइटिंग और 18 वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.