&format=webp&quality=medium)
14 दिनों की लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला है. निफ्टी 75 अंक टूटकर 25200 के ठीक ऊपर बंद हुआ. वैसे बाजार का ट्रेंड, मोमेंटम और सेंटिमें, तीनों पॉजिटिव बना हुआ है. अगर आप पोजिशनल निवेशकों है तो अगले 1-2 महीने के लिहाज से डोमेस्टिक ऐनालिस्ट ने 2 स्टॉक्स को आपके लिए चुना है. आइए निवेश की पूरी डीटेल जानते हैं.
केनरा बैंक सिक्योरिटीज ने ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी Senco Gold के शेयर में अगले 7-9 हफ्ते के लिहाज से खरीदने की सलाह दी है. यह शेयर बुधवार को 1188 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. पहला टारगेट 1271 रुपए और दूसरा टारगेट 1332 रुपए का बना है. गिरावट आने पर 1129 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. इस स्टॉक का 52 वीक हाई 1230 रुपए और लो 380 रुपए है. स्टॉक में बुलिश टेक्निकल पैटर्न का ब्रेकआउट मिला है. स्टॉक में टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स तेजी की तरफ इशारा कर रहा है.
ICICI डायरेक्ट ने अगले 30 दिन के लिहाज से महिंद्रा ग्रुप का NBFC आर्म महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में खरीद की सलाह दी है. यह शेयर 325 रुपए के स्तर पर फ्लैट बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 320-328 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. 354 रुपए का टारगेट दिया गया है और 312 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. 3 सितंबर को स्टॉक ने 333 रुपए का नया लाइफ हाई बनाया था. इस स्टॉक में 12 महीनों के बेस का ब्रेकआउट मिला है.
ये भी पढ़ें..
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)