&format=webp&quality=medium)
10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपए बढ़ा.
पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स (BSE Sensex) की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपए बढ़ा है. पिछले पांच दिनों में टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. वहीं, रिलायंस (Reliance) का मार्केट कैप 31,981 करोड़ रुपए बढ़ा है.
इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
बता दें कि पिछले पांच दिनों में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 10,656.8 करोड़ रुपए गिरकर 8,01,772.04 करोड़ रुपए पर आ गया है. वहीं, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,296.88 करोड़ रुपए कम होकर 3,30,983.22 करोड़ रुपए पर आ गया है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ये कंपनी रही शीर्ष पर
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा है. आलोच्य सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,406.32 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.