&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Post Office Scheme: मार्केट के जोखिम उठाए बिना गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम में पैसा लगा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एकमुश्त निवेश करना होता है. इस स्कीम की मैच्योरिटी पांच साल की है. इस स्माल सेविंग्स स्कीम्स की खासियत यह है कि इसमें निवेश की मैक्सिमम लिमिट नहीं है. वहीं, इसमें मल्टीपल अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं. इसमें निवेश पर टैक्स डिडक्शन का भी फायदा लिया जा सकता है.
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में अभी सालाना 6.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है. इसमें ब्याज की कम्पाउंडिंग सालाना आधार पर होती है लेकिन इसका भुगतान मैच्योरिटी पर ही होता है. इस स्कीम का मैच्योरिटी 5 साल का है. अगर आप 1000 रुपये से NSC में निवेश करते हैं तो अगले 5 साल बाद आपको 1389.49 रुपये मिलेंगे.
NSC कैलकुलेटर के मुताबिक, इस स्कीम में अगर एकमुश्त 10 लाख रुपये जमा किया जाए, तो 5 साल बाद मैच्योरिटी पर कुल 13,89,493 रुपये मिलेंगे. इसमें ब्याज से 3,89,493 रुपये की इनकम होगी. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश किसी भी पोस्ट ऑफिस, जहां पर सेविंग्स अकाउंट खुलवाने की सुविधा उपलब्ध हो, वहां से कर सकते हैं. इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है. बाजार के जोखिम का इस पर कोई असर नहीं होता है. सरकार स्माल सेविंग्स स्कीम पर 3 महीने बाद मिलने वाले ब्याज को रिवाइज करती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें