पेट्रोल - डीजल दामों के दामों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हो गए नए रेट

पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में शनिवार को गिरावट रही. देश के सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 20 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखी गई. दिल्ली में पेट्रोल जहां गिरावट के बाद 75.26 पैसे पर पहुंच गया है वहीं डीजल 60.61 रुपये पर पहुंच गया है.
पेट्रोल - डीजल दामों के दामों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हो गए नए रेट

पेट्रोल - डीजल की कीमतों में गिरावट (फाइल फोटो)

पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में शनिवार को गिरावट रही. देश के सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 20 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखी गई. दिल्ली में पेट्रोल जहां गिरावट के बाद 75.26 पैसे पर पहुंच गया है वहीं डीजल 60.61 रुपये पर पहुंच गया है.

दिल्ली सहित अन्य महानगरों में रहे ये रेट

दिल्ली में शनिवार 18.01.2020 को पेट्रोल की कीमत (Petrol price in Delhi) 75.26 रुपए प्रति लीटर रही. वहीं दिल्ली में डीजल 68.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80.85 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 71.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 77.85 रुपये प्रति लीटर रही. जबिक डीजल की कीमत 70.97 रुपये प्रति लीटर रही. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 78.19 रुपये रही. जबिक डीजल की कीमत 72.50 रुपये प्रति लीटर रही. नोएडा में पेट्रोल 79.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबिक गुरुग्राम में पेट्रोल 74.65 रुपये और डीजल 67.50 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6