&format=webp&quality=medium)
पांच दिनों में 56 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल (फाइल फोटो)
पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में पांच दिन की गिरावट के बाद मंगलवार 04 फरवरी 2020 को ब्रेक लग गया. पिछले छह दिनों में पेट्रोल 56 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं डीजल लगभग 49 पैसे सस्ता हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के चलते तेल के दामों में ये गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली में मंगलवार को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.04 रुपये प्रति लीटर रही. वहीं एक लीटर डीजल के लिए 66.09 रुपये चुकाने होंगे.
दिल्ली सहित अन्य महानगरों में रहे ये रेट
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price in Delhi) 73.04 रुपए प्रति लीटर रही. वहीं दिल्ली में डीजल 66.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.69 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 69.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 75.71 रुपये प्रति लीटर रही. जबिक डीजल की कीमत 68.46 रुपये प्रति लीटर रही. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.89 रुपये रही. जबिक डीजल की कीमत 69.81 रुपये प्रति लीटर रही.
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.
इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट