फेस्टिव सीजन के पहले पोर्टफोलियो में जोड़े ये 10 शेयर, आगे मिल सकता है बेहतर रिटर्न

एक्सपर्ट का मानना है कि शॉर्ट टर्म और मिड टर्म में बाजार को लेकर फंडामेंटल में ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है. इस दौरान निफ्टी 18000 के स्तर के आस पास ट्रेड करता दिख सकता है.
फेस्टिव सीजन के पहले पोर्टफोलियो में जोड़े ये 10 शेयर, आगे मिल सकता है बेहतर रिटर्न

दिवाली के पहले Auto, रिटेल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं. (reuters)

शेयर बाजार अब पूरी तरह से फेस्टिव मूड में दिखा है और हाल ही में अपना रिकॉर्ड हाई बनाया है. सेंसेक्स ने पहली बार 60 हजार का स्तर पार किया तो निफ्टी भी 18000 के करीब पहुंचा. आगे अक्टूबर और नवंबर में दशहरा और दिवाली 2 बड़े फेस्टिवल आने वाले हैं. साल 2021 में जब सेंसेक्स और निफ्टी में जब 25 फीसदी की तेजी दिख चुकी है. एक्सपर्ट का मानना है कि शॉर्ट टर्म और मिड टर्म में बाजार को लेकर फंडामेंटल में ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है. इस दौरान निफ्टी 18000 के स्तर के आस पास ट्रेड करता दिख सकता है.

शॉर्ट टर्म: फंडामेंटल में बदलाव नहीं

Kotak Securities के रिसर्च हेड (Retail), श्रीकांत चौहान का कहना है कि चीन में स्लोडाउन, डीएम सेंट्रल बैंक द्वारा बॉन्ड खरीद में कमी लाए जाने और ब्याज दरों के बढ़ाए जाने के संकेत के बाद भी घरेलू बाजार में शॉर्ट टर्म में फंडामेंटल में बदलाव नहीं होने वाला है. निफ्टी इस दौरान अपसाइड में 18000-18200 की रेंज में और नीचे की ओर 17300 से 17000 की रेंज में रह सकता है. सेक्टोरल फ्रंट पर कंज्यूमर फोक्स्ड सेक्टर, आटो, रीयल स्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैंक और एग्री सेक्टर फोकस में रहेंगे. Swastika Investmart के रिसर्च हेड, संतोष मीना का कहना है कि दिवाली के पहले Auto, रिटेल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं. इस दौरान निफ्टी 17500-18000 और सेंसेक्स 59000-60000 की रेंज में दिख सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉप पिक्स

संतोष मीना, Swastika Investmart के रिसर्च हेड

Kajaria Ceramics & Canfin Homes

रीयल एस्टेट सेक्टर में मोमेंटम बना हुआ है. फेस्टिव सीजन के पहले इसमें और तेजीर आने की उम्मीद है ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े कुछ स्टॉक बेहतर प्रादर्शन कर सकते हैं. Kajaria Ceramics और Canfin homes में आगे तेजी की उम्मीद है.

M&M, Minda Industries, D-Mart & Trent

M&M और Minda Industries आटो सेक्टर से टॉप पिक है, जबकि रिटेल स्पेस में D-Mart और Trent आउटपरफॉर्म कर सकते हैं.

श्रीकांत चौहान, Kotak Securities के इक्विटी रिसर्च हेड (Retail)

PVR

PVR के बिजनेस में FY22 की दूसरी छमाही में रिकवरी आने की उम्मीद है. कोविड 19 की पाबंदियां कम होने का फायदा स्टॉक को मिलेगा. आगे थिएटर और मल्टीप्लेक्स अब खुलेंगे. शेयर का वैल्युएशन आकर्षक है.

Tata Steel

FY22 की पहली छमाही में इंडिया मार्जिन रिकॉर्ड हाई पर रहा है. यह अगले कुछ तिमाही में भी बने रह सकता है. रिस्क रिवॉर्ड फेवरेबल है. चीन के रीसेंट एक्सपोर्ट पॉलिसी और सप्लाई पर बंदिशों का फायदा इंडियन स्टील कंपनियों को होगा.

LIC Housing finance

रीयल एस्टेट में डिमांड बढ़ने का फायदा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को भी होगा. यह शेयर अबतक अंडरपरफॉर्मर रहा है. यहां से इसमें तेजी आ सकती है.

PI Industries

PI Industries का फोकस इनोवेशन पर है. कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है. फार्मा सेक्टर से डिमांड बढ़ने का भी फायदा कंपनी को मिलेगा. यह शेयर आगे 3500 रुपये का भाव दिखा सकता है.

Blue Dart

Blue Dart का शेयर आगे 7700 रुपये का भाव दिखा सकता है. यह एयर एक्सप्रेस बिजनेस में लीडर कंपनी है. B2B बिजनेस मजबूत है. कंपनी के ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6