Gold Silver Price Today: क्या है सोने और चांदी का भाव? खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में बुधवार को सुस्ती देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें लगभग सपाट हैं. MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 59200 रुपए के पास आ गया है.
Gold Silver Price Today: क्या है सोने और चांदी का भाव? खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में बुधवार को सुस्ती देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें लगभग सपाट हैं. MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 59200 रुपए के पास आ गया है. इसी तरह चांदी की कीमत चढ़ गई है. MCX पर चांदी का रेट 50 रुपए चढ़कर 73490 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. दरअसल, सोने और चांदी पर कमजोर आर्थिक आंकड़ों का असर देखने को मिल रहा है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी स्थिर हैं. बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेजी के चलते बुलियन मार्केट पर दबाव देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोना 1950 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 23.89 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने और चांदी पर एक्सपर्ट की राय

HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने में आगे तेजी रहेगी. सोने का भाव 59600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जाएगा. इसके लिए 58800 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें. इसी तरह MCX पर चांदी का भाव 75000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जाएगा. उन्होंने स्टॉपलॉस 73350 रुपए का दिया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6