&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Buy, Sell or Hold: दुनियाभर के बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजारों पर भी देखा जा रहा है. बाजार की इस उठापटक के बीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट और दमदार ग्रोथ आउटलुक के दम पर कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग जारी की है और कुछ शेयरों के टारगेट में बदलाव किया है. इन स्टॉक्स में Jubilant Food, Dr Reddy’s Lab, HCL Tech, Bharti Airtel, Crompton Greaves और Bandhan Bank शामिल हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने Jubilant Food पर Underperform की राय बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 440 रुपये कर दिया है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 513 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Citi ने Dr Reddy’s Lab पर Buy की राय दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4750 रुपये दिया है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 4364 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने HCL Technologies पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1440 रुपये रखा है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 988 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Macquarie ने Bharti Airtel पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 845 रुपये रखा है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 688 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने Bandhan Bank पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 430 रुपये रखा है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 269 रुपये पर बंद हुआ था.
ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies ने Crompton Greaves पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 490 रुपये रखा है. 29 जून 2022 को स्टॉक का भाव 346 रुपये पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)