2030 तक किन शेयरों में निवेश करना चाहिए, जानिए दशक के 10 सुपरहिट शेयर

इंडिया निवेश सिक्योरिटीज के धर्मेश कांत, आनंद राठी सिक्योरिटीज के सिद्धार्थ सेडानी और ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के डायरेक्टर संदीप जैन ने कुल 10 शेयर दिए हैं, जिनमें आप इस दशक में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. 
2030 तक किन शेयरों में निवेश करना चाहिए, जानिए दशक के 10 सुपरहिट शेयर

साल 2020 के साथ एक नया दशक शुरू हो चुका है. इस दशक में कौन से शेयर होंगे जो आपको शानदार रिटर्न दे सकते हैं.

साल 2020 के लिए आपकी तैयारी तो हमने पिछले 10 दिनों में करा ही दी है. निवेश के लिए आपको लगभग हर सेक्टर से बेहतरीन पिक्स बता दी गई हैं. लेकिन, आज का शो थोड़ा अलग है. दरअसल, आज हम आपको 1 साल नहीं पूरे 1 दशक की तैयारी कराने जा रहे हैं. साल 2020 के साथ एक नया दशक शुरू हो चुका है. इस दशक में कौन से शेयर होंगे जो आपको शानदार रिटर्न दे सकते हैं. आज वो शेयर आपको बताए जाएंगे जो आपकी दमदार कमाई कराएंगे. बाजार के 3 दिग्गज एक्सपर्ट ने चुनकर खास आपके लिए 2030 के सुपरहिट शेयर निकाले हैं.

इंडिया निवेश सिक्योरिटीज के धर्मेश कांत, आनंद राठी सिक्योरिटीज के सिद्धार्थ सेडानी और ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग के डायरेक्टर संदीप जैन ने कुल 10 शेयर दिए हैं, जिनमें आप इस दशक में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

धर्मेश कांत की पसंद

Add Zee Business as a Preferred Source
शेयरलक्ष्यअवधि
ITC310 रुपए1 साल
एस्कॉर्ट्स740 रुपए1 साल
जेके पेपर174 रुपए1 साल

संदीप जैन की पसंद

शेयरलक्ष्यअवधि
ITC625 रुपए10 साल
सनोफी इंडिया17500 रुपए10 साल
CDSL650 रुपए10 साल

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

सिद्धार्थ सेडानी की पसंद

शेयरलक्ष्यअवधि
HDFC2539 रुपए1 साल
HUL2422 रुपए1 साल
पॉलीकैब1162 रुपए1 साल
डिक्सन टेक5822 रुपए1 साल
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6