&format=webp&quality=medium)
Earn money with sbi atm franchise: अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो SBI आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. देश का नंबर वन बैंक अपने ग्राहकों को घर बैठे कमाई (How to start business) करने का एक जरिया दे रहा है. घर बैठे हजारों कमाने का ये बढ़िया ऑप्शन (Earn money) है. आइए जानते हैं हजारों कमाने के लिए आपके कैसे इस बिजनेस की शुरुआत कतनी होगी. (Business Idea) बता दें SBI के इस नए आइडिया के जरिए आप घर बैठे आसानी से 60 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं, जो कि बेहद सेफ है.
खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) से कमाई कर सकते हैं. कोई भी बैंक अपना ATM खुद नहीं लगाता है, इसे अलग कंपनियां लगाती हैं. बता दें बैंक अपनी तरफ से इसका कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को देता है. ये कंपनियां फिर अपने हिसाब से अलग-अलग जगह एटीएम लगवाती हैं. चलिए बताते हैं कि कैसे आप ATM की फ्रेंचाइजी लेकर आप हजारों की कमाई कर सकते हैं.
ATM की फ्रेंचाइजी पाने के लिए आप कंपनीयों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. देश में ATM लगाने का कॉन्ट्रैक्ट केवल Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास ही है. इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने ATM के लिए अप्लाई कर सकते है.
बता दें इन कंपनियों में सबसे बड़ी कंपनी टाटा इंडिकैश (Tata Indicash) हैं, ये कंपिनी 2 लाख के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पर फ्रेंचाइजी देती है, जो रिफंडेबल होता है. इसके अलावा फ्रेचाइजी लेने वाले को 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा कराने होंगे. पूरी मिलाकर आपका 5 लाख तक का इसमें इन्वेस्ट हो जाएगा. इसमें कमाई पर नजर डालें तो हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं. यानी सालाना आधार पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 फीसदी तक है.