&format=webp&quality=medium)
अगले सप्ताह जारी हो सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के परिणम (फाइल फोटो)
RRB Group D Result 2019 latest updates: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम आने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है. लेकिन रिजल्ट जारी होने में लगभग एक सप्ताह लग सकता है. रेलवे ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार करीब 1 करोड़ 89 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं. पिछले साल फरवरी-मार्च माह के दौरान ही रेलवे ने ग्रुप डी के 63000 पदों पर भर्तियां निकाली थी.
हो रही है तैयारी
दरअसल ग्रुप डी के तहत काफी बड़े पैमाने पर भर्ती होनी है. ऐसे में रिजल्ट को जारी करने के पहले अच्छे से जांच की जा रही है कि किसी तरह की कोई कमी न रह जाए. वहीं RRB की वेबसाइट को भी इस बड़े रिजल्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है.
ग्रुप डी के लिए भर्ती परीक्षा के परिणामों को इन क्षेत्रीय RRB के लिंकों को जा कर देखा जा सकेगा. ये सभी लिंक RRB की वेबसाइट पर दिए गए हैं.
Ahmedabad, Patna, Ajmer, Allahabad, Bangalore, Bhopal. Bhubaneshwar, Bilaspur, Chandigarh, Chennai, Gorakhpur. Guwahati, Jammu. Kolkata, Malda, Mumbai, Muzaffarpur, Ranchi, Secunderabad, Siliguri, Trivendrm
ऐसे चेक करें नतीजे
RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर यहां से जाएं http://www.rrbcdg.gov.in/