रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच बिछेगी एक और पटरी

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच अवरोध दूर करने के मकसद से सरकार ने 2,649 करोड़ रुपये की लागत से 1 तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है.
रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच बिछेगी एक और पटरी

150 किलोमीटर लंबा यह रेलमार्ग साल 2023-24 तक पूरा होगा. (Reuters)

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच अवरोध दूर करने के मकसद से सरकार ने 2,649 करोड़ रुपये की लागत से 1 तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है.

2,649.44 करोड़ रुपये की आएगी लागत
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) के फैसले की जानकारी देते हुए रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सीसीईए ने इलाहाबाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय-Mugalsarai) स्टेशन के बीच अनुमानित 2,649.44 करोड़ रुपये की लागत से 1 तीसरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

रेलमार्ग की क्षमता 159 फीसदी
रेलमंत्री ने बताया कि इलाहाबाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशनों के बीच रेलमार्ग की क्षमता 159 फीसदी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीईए की बैठक में यह फैसला लिया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

150 किलोमीटर लंबा रेलमार्ग
गोयल ने कहा कि इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच 150 किलोमीटर लंबा यह रेलमार्ग साल 2023-24 तक पूरा होगा. यह काम उत्तर रेलवे निर्माण संगठन द्वारा पूरा किया जाएगा.

ट्रेनें नहीं होंगी लेट
रेलमंत्री ने कहा कि इस तीसरे रेलमार्ग से रेल यातायात की कठिनाई दूर होगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रेलखंड पर यात्री व मालगाड़ियों की संख्या इसकी क्षमता से अधिक है, जिस कारण भारी भीड़भाड़ बनी रहती है. अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से क्षमता बढ़ेगी और भीड़भाड़ दूर होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6