IRCTC ने Tejas Express की बुकिंग पर दिया बंपर डिस्काउंट, केवल 3 दिन शेष

IRCTC ने ऐलान किया है कि नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलाई जा रही Tejas Express के किराए में 35 फीसदी की कटौती की जाएगी.
IRCTC ने Tejas Express की बुकिंग पर दिया बंपर डिस्काउंट, केवल 3 दिन शेष

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है.

त्योहारी सीजन में घर जाने के लिए देश की पहली प्राइवेट ट्रेन में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो फौरन ही अपने प्लान को अंजाम दे डालें. क्योंकि, आईआरसीटीसी ने तेजस के किराए में भारी छूट देने का ऐलान किया है. ध्यान रखने वाली बात ये है कि यह छूट केवल 31 अक्टूबर तक ही दी जाएगी. यानी इस मौके का फायदा उठाने के लिए आपके पास अब बस 3 दिन शेष हैं.

बता दें कि देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है. इस ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी रेलवे ने फिलहाल IRCTC के पास है.

IRCTC ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 82502 Tejas Express के किराए में 35 फीसदी की कटौती की जाएगी. किराए में ये कटौती 31/10/19 अक्टूबर तक की यात्रा के दौरान की जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

मिलेगा मुआवजा
तेजस एक्सप्रेस की खासियत यह है कि अगर यह ट्रेन देरी से अपने गंतव्य पहुंचती है तो इसमें सफर करने वाले मुसाफिरों को 250 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा. इसमें सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन पर यात्रा के दौरान एक लिंक भेजा जाता है. इस लिंक पर क्लिक करने से वे अपने मुआवजे को क्लेम कर सकेंगे.

देखें Zee Business LIVE TV

नई सुविधाओं से भरपूर तेजस
देश की पहली निजी सेमी हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) के यात्रियों को पानी की 'बायोडिग्रेडेबल' (नष्ट की जा सकनेवाली) बोतलें मिलेंगी. IRCTC के लखनऊ क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (CRM) अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा, "तेजस एक्सप्रेस में प्रतिदिन लगभग 15,000 बोतलें अप और डाउन, ट्रिप के दौरान दी जाएंगी. बोतलों को कुछ महीने तक रखा जाएगा और यह परीक्षण किया जाएगा कि वे कितने दिन में नष्ट होती हैं. बोतलों को नियत रूप से नष्ट किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6