Indian Railways ने दी पैसेंजर्स को बड़ी राहत, इन 1500 ट्रेनों में मिलने लगी है बेडरोल सर्विस, यहां चेक करिए स्टेटस

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने अपनी ट्रेनों में एक बार फिर से बेडरोल की सर्विस शुरू कर दी गई है. IRCTC ने उन ट्रेनों की एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें इस सर्विस को शुरू कर दी गई है.
Indian Railways ने दी पैसेंजर्स को बड़ी राहत, इन 1500 ट्रेनों में मिलने लगी है बेडरोल सर्विस, यहां चेक करिए स्टेटस

(Source: PTI)

Indian Railways: भारतीय रेलवे हमेशा से लोगों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है. रेलवे अपने एसी कोच में सफर करने वाले लोगों को बेडरोल की भी सर्विस देती है. हालांकि कोरोना महामारी के दौरान बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने इस सुविधा पर रोक लगा दिया था. लेकिन अब एक बार फिर से रेलवे (Indian Railways) ने इस सर्विस को फिर से शुरू किया है. गर्मी की छुट्टियों में अगर आप रेलवे से कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको भी इस सीजन में ट्रेन के सफर के दौरान यह सर्विस मिलेगी.

भारतीय रेलवे की संस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न कारणों से भारतीय रेलवे की ट्रेनों की एसी कोच में लिनन की सर्विस वापस ले ली थी.

हालांकि कोरोना महामारी में कमी आने के बाद एक बार फिर से लिनन सर्विस प्रदान करने की बात कही गई है. रेलवे ने बेहतर हाइजिन को बनाए रखने के लिए चरणों में एसी कोच में लिनन सर्विस शुरू कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

क्या आपकी ट्रेन में मिल रही है बेडरोल सर्विस

IRCTC ने बताया कि अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आप जिस ट्रेन से सफर कर रहे हैं, उस ट्रेन में आपको लिनन या बेडरोल की सर्विस मिल रही है या नहीं इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट से इसकी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं.

रेलवे ने कही ये बात

रेलवे ने अभी तक करीब 1500 से अधिक ट्रेनों में लिनन सर्विस शुरू की जा चुकी है. ऊपर दिए गए लिंक में जिन ट्रेनों को लिस्ट नहीं किया गया है, उनमें अभी तक लिनन की सर्विस नहीं शुरू की गई है. हालांकि बहुत ही जल्द इन ट्रेनों में भी ये सर्विस शुरू हो जाएगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी ट्रेनों में अपनी ट्रेन यात्रा के लिए लिनन की व्यवस्था स्वयं करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6