Tejas express देरी से चले तो ऐसे क्लेम करें मुआवजा, वापस मिलेंगे पैसे  

Tejas Express : ट्रेन नम्बर 82502 नई दिल्ली-लखनऊ Tejas Express अगर देरी से चलती है तो यात्रियों को इस देरी का मुआवजा मिलेगा. अगर तेजस एक्सप्रेस एक घंटा तक लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपये मुआवजा मिलेगा.
Tejas express देरी से चले तो ऐसे क्लेम करें मुआवजा, वापस मिलेंगे पैसे  

यात्रा के दौरान यात्रियों का 25 लाख रुपये का इंश्योरेंस भी किया गया है.(पीटीआई)

देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है. इस ट्रेन को चलाने की जिम्मेदारी रेलवे ने फिलहाल IRCTC को दी है. IRCTC ने इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं दी हैं जो भारतीय रेलवे में पहली बार दी गई हैं. ट्रेन नम्बर 82502 नई दिल्ली-लखनऊ Tejas Express अगर देरी से चलती है तो यात्रियों को इस देरी का मुआवजा मिलेगा. आइये जानतें हैं कि कैसे क्लेम करेंगे ये मुआवजा.

इतना मिलेगा मुआवजा
IRCTC की व्यवस्था के अनुसार अगर तेजस एक्सप्रेस एक घंटा तक लेट होती है तो यात्रियों को 100 रुपये मुआवजा मिलेगा. वहीं अगर ट्रेन एक घंटे से ज्यादा देरी से अपने स्टेशन पर पहुंचती है तो यात्रियों को 250 रुपये का मुआवजा मिलेगा. यात्रा के दौरान यात्रियों का 25 लाख रुपये का इंश्योरेंस भी किया गया है.

यहां मुआवजा के लिए अप्लाई करें
कॉल सेंटर के इस नम्बर पर फोन कर करें क्लेम (1800-266-5844)
इस ईमेल पर मेल कर के क्लेम मांगें (irctcclaims@libertyinsurance.in)

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे करें अप्लाई
अगर आप कॉल सेंटर पर फोन कर के क्लेम मांगते हैं तो आपसे कस्टमर एक्जीक्यूटिव आपका PNR नम्बर पूछेगा, इसके अलावा यात्रा से संबंधित अन्य जानकारियां और इंश्योरेंस सेटिफिकेट नम्बर मांगा जाएगा. गौरतलब है कि तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों का इंश्योंरेंस Liberty General Insurance Ltd से किया गया है जो यात्रियों को इंश्योरेंस सर्टिफिकेट जारी करती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

यात्री को अपने टिकट की कॉपी और इंयोरेंस सेटिफिकेट की कॉपी irctcclaims@libertyinsurance.in मेल आईडी पर भेजना होगा.
इसके अलावा आपको एक कैंसिल चेक मेल करना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6